Dailyhunt
डॉ. वैभवी घोम की दंत चिकित्सा में सफलता

डॉ. वैभवी घोम की दंत चिकित्सा में सफलता

रतवाडा/दि.2- मेघे वैद्यकीय महाविद्यालय अमरावती की छात्रा वैभवी माया अरविंद घोम ने दंत चिकित्सा में सफलता प्राप्त कर बीडीएस की पदवी हासिल कर घोम परिवार का मान बढाया और अपने दादा स्व.

मधुकरराव घोम का स्वप्न पूर्ण किया है. डॉ. वैभवी यह समीपस्थ हनुवतखेडा निवासी अरविंद मधुकरकराव घोम (पूर्व प्राचार्य व मराठा सेवा संघ, अचलपुर तहसील, उपाध्यक्ष) की ज्येष्ठ कन्या है. वैभवी की छोटी बहन सागरिका घोम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. दोनों ही स्थानीय उपविभागीय अभियंता अभयकुमार बारब्दे की भांजिया है.
वैभवी घोम परिवार में पहली डॉक्टर बनी है. डॉ. वैभवी की सफलता पर घोम परिवार सहित हनुवतखेडा के सरपंच, उप सरपंच, ग्राप सदस्य, शिक्षक, मुख्याध्यापक, मराठा सेवा संघ के पदाधिकारी, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्बारा अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई. वैभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजन तथा माता-पिता और परिजनों को दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News