Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गांधी चौक पर मनपा की जबर्दस्त तोडू कार्रवाई

गांधी चौक पर मनपा की जबर्दस्त तोडू कार्रवाई

* नाली के स्लैब पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी दुकानें * पार्षद रतन डेंडूले ने मनपा प्रशासन से की थी शिकायत
अमरावती/दि.5 - हमेशा ही भीडभाड से भरे रहनेवाले गांधी चौक पर सडक किनारे नाली पर स्लैब डालते हुए अतिक्रमण कर बनाई गई तीन पक्की दुकानों को आज मनपा के अतिक्रमण तोडू दस्ते ने बुलडोजर लगाकर तोड डाला.

विगत दिनों शहर में हुइ मूसलाधार बारिश के चलते गांधी चौक से होकर गुजरनेवाली नाली पूरी तरह से अवरूध्द हो गई थी तथा आसपास के परिसर में स्थित दुकानों में बारिश और नाली का पानी जा घुसा था. जिसे लेकर बडे पैमाने पर मिली शिकायतों के मद्देनजर क्षेत्र के पार्षद रतन पहलवान डेंडूले ने इसकी जानकारी मनपा प्रशासन को देते हुए इस स्थिति के लिए नाली पर स्लैब डालकर बनी दुकानों को जिम्मेदार बताया था और नाली को खुली करने हेतु उन पक्के अतिक्रमणों को तोडने की मांग की थी.
पार्षद रतन पहलवान डेंडूले द्बारा दी गई जानकारी एवं शिकायत के मद्देनजर आज सुबह मनपा का अतिक्रमण तोडू दस्ता अपने पूरे लावलश्कर के साथ गांधी चौक परिसर पहुंचा तथा गांधी चौक से साबनपुरा की ओर जानेवाले रास्ते पर सडक किनारे अतिक्रमण करते हुए बनी तीनों दुकानों के अतिक्रमण को पूरी तरह से तोडकर जमीनदोस्त कर दिया गया. साथ ही उन दुकानों के नीचे से होकर बहनेवाली नाली की गई. जेसीबी मशीन के जरिए साफ सफाई की गई. ताकि नाली से पानी का प्रवाह सुचारू हो सके.
* अंबादेवी मंदिर परिसर का भी किया गया मुआयना
गांधी चौक परिसर में तीन पक्की दुकानों के अतिक्रमण की दुकानों को साफ करने के बाद पार्षद रतन डेंडूले मनपा के अभियंता पावडे तथा अन्य अधिकारियों के साथ अंबादेवी मंदिर परिसर मेंं पहुंचे तथा परिसर में स्थित बडे बालाजी मंदिर के पास बने ढलान व गढ्ढे का मुआवना करते हुए वहां पर आने जानेवाले रास्ते को समतल करने का निर्देश जारी किया. इस समय पार्षद रतन डेंडूले का कहना रहा कि बडे बालाजी मंदिर के पास ढलान की वजह से बने गढ्ढे में हर तरफ का पानी आकर जमा हो जाता है. जिससे मंदिर में आनेवाले श्रध्दालुओं विशेषकर महिला भाविकों को काफी तकलीफ समस्याओं एवं दिक्कतों का सामना करना पडता है. साथ ही आगामी समय में नवरात्रोत्सव पर्व के निमित्त अंबादेवी व एकवीरा देवी मंदिर में भाविक श्रध्दालुओं की भारी भीड भी रहेगी. जिसे ध्यान में रखते हुए आवाजाही वाले इस रास्ते की तुरंत मरम्मत जरूरी है, ऐसा भी पार्षद रतन डेंडूले का मनपा अधिकारियों से कहना रहा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News