Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गौरखेड़ा में अवैध शराब निर्माण केंद्र पर पुलिस का छापा

गौरखेड़ा में अवैध शराब निर्माण केंद्र पर पुलिस का छापा

अमरावती/दि.1- चांदूर रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरखेड़ा गांव के पारधी बेड़ा क्षेत्र में चल रहे अवैध देसी शराब निर्माण केंद्र पर छापा मारकर लाखों रुपये का माल जब्त एवं नष्ट किया.

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि, गौरखेड़ा निवासी गिरीष सुभाष पवार अपने साथियों के साथ मोहा सदवा और अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग कर अवैध रूप से शराब का निर्माण कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक अजय आकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 200 लीटर क्षमता वाले 32 प्लास्टिक ड्रम और 10 लोहे के ड्रमों में भरा हुआ करीब 84 हजार लीटर मोहा सदवा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8.40 लाख रुपये बताई गई. पुलिस ने मौके पर ही इस सामग्री को नष्ट कर दिया.
इसके अलावा नवसागर, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला गुड़, लोहे के पीपे, टोकरियां, कड़ाही, पाइप तथा अन्य हानिकारक सामग्री भी बरामद की गई. जब्त और नष्ट किए गए माल की कुल कीमत 9 लाख 88 हजार 800 रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी गिरीश पवार के खिलाफ महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम की धारा 65 (एफ), 65 (सी), 65 (डी) तथा बीएनएस की धारा 123 के तहत मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, एसडीपीओ अशोक थोरात तथा पुलिस निरीक्षक अजय आकरे के मार्गदर्शन में की गई. अभियान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम शामिल रही. पुलिस ने कहा कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News