Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घरेलू विवाद में घर पहुंची पुलिस ने चाकू के साथ तडीपार को किया गिरफ्तार

घरेलू विवाद में घर पहुंची पुलिस ने चाकू के साथ तडीपार को किया गिरफ्तार

अमरावती/दि.7- गाडगे नगर थाना क्षेत्र में डायल-112 पर प्राप्त घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक तडीपार बदमाश को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.

जानकारी के अनुसार रविवार 5 जुलाई की रात करीब 9 बजे लक्ष्मी नगर क्षेत्र से डायल-112 पर घरेलू विवाद की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता ज्योति दीपक छप्परवार ने बताया कि, उनके पति दीपक उर्फ पापा अशोक छप्परवार (33, लक्ष्मी नगर) उनसे विवाद कर रहे है. पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसकी पैंट की कमर में रखा लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ.
पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर लिया. पुलिस को आगे की जांच से पता चला कि, आरोपी को पुलिस आयुक्त द्वारा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत 18 माह के लिए शहर और जिले से तडीपार किया गया था. इसके बावजूद आरोपी बिना किसी अनुमति के शहर में प्रवेश कर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाडगे नगर पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट और तडीपारी आदेश का उल्लंघन के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि, तडीपार अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और न्यायालय व प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News