Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घुमंतू हटाओ और पौधे लगाओ

घुमंतू हटाओ और पौधे लगाओ

* साफ-सफाई ठीक करवाने का भी अनुरोधअमरावती/दि.2- शिवसेना ने शहर में साफ-सफाई ठीक करवाने और बारिश का सीजन शुरु होने से पहले भरपूर प्रमाण में पेड-पौधे लगाने का अनुरोध मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा को निवेदन देकर किया.

इसी निवेदन में शिवसेना ने शहर के प्रमुख चौराहों को कब्जाने वाले घुमंतू को भी हटाने की मांग की है.
जिला प्रमुख संतोष बद्रे, उपनेता ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में आज मनपा आयुक्त को निवेदन सौंपा गया. दो पेज के निवेदन में भरपूर मात्रा में पौधे लगाने, उनके जतन के लिए ट्री-गार्ड की भी व्यवस्था करने की विनती मनपा आयुक्त से की गई. शिवसेना का कहना रहा कि, राजापेठ से बडनेरा व अकोला, यवतमाल रोड पर प्रायोगिक आधार पर जगह का चयन कर अधिकाधिक पौधे लगाए जाए. ट्री गार्ड भी उपलब्ध किए जाए. निवेदन देते समय शहर प्रमुख अजय महल्ले, शहर प्रमुख सुनील राऊत, विधानसभा प्रमुख समीर कोरपे, संगठक मुकेश उसरे, जिला प्रमुख रेखा खारोडे, उपजिला प्रमुख संगीता मडावी, शहर प्रमुख शारदा पेंदाम, प्रभाग प्रमुख राजेश पाठक, अमर करेसिया, चेतन कट्यारमल, सूरज बरडे, अमन भलावी और अन्य उपस्थित थे. शिवसेना ने श्याम चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय चौक, राजकमल, राजापेठ एरिया में बढ आए घुमंतू का बंदोबस्त कर व्यापारियों को राहत देने की मांग आयुक्त वर्षा लढ्ढा मैडम से की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News