* मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापेमारीमुंबई/दि.23 - ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालयों, निदेशकों के मुंबई और दिल्ली स्थित आवासों तथा कर्जत के फार्महाउस पर तलाशी ली.
इस दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी और भारतीय मुद्रा के साथ कीमती सामान भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है. इस मामले में मुंबई के कंसल्टेंट और कारोबारी हरीश देढिया जांच एजेंसी के रडार पर बताए जा रहे हैं. एऊ को संदेह है कि हरीश देढिया, उनकी पत्नी धारा देढिया और उनसे जुड़ी कंपनियों को दुबई और सिंगापुर की संदिग्ध कंपनियों से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई.
जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि कर्मचारियों और कथित डमी व्यक्तियों को निदेशक बनाकर कई कंपनियां स्थापित की गईं. बताया जा रहा है कि इन कंपनियों की स्थापना के एक साल के भीतर ही उनके बैंक खातों में सैकड़ों करोड़ रुपये जमा हुए. जांच एजेंसियों को शक है कि शेल कंपनियों के माध्यम से रकम को अलग-अलग स्तरों पर ट्रांसफर करके उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई. छापेमारी के दौरान अब तक करोड़ों रुपये की विदेशी और भारतीय मुद्रा के साथ कीमती सामान जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल एऊ की जांच जारी है. इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

