* सीए संस्थान द्वारा घोषणाअमरावती/दि.23 - सीए संस्थान द्वारा गुरुवार को घोषित इंटरमिजीएट परीक्षा के रिजल्ट में अमरावती में 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे हैं. उसी प्रकार अमरावती शहर के प्रथम दो क्रमांक की भी घोषणा स्थानीय सीए शाखा ने की है.
जिसके अनुसार 356 अंक प्राप्त कर प्रज्वल संतोष लवंगे प्रथम और 310 अंकों के साथ हर्षल नीलेश मिरानी द्वितीय रहे हैं. अमरावती में ग्रुप-1 में 120 और ग्रुप-2 में 82 छात्र-छात्राएं एक्झाम में बैठे थे. उनमें 27 विद्यार्थी सफल रहे है.

