Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जहर गटककर किया भाई को मैसेज, उपचार के दौरान मौत

जहर गटककर किया भाई को मैसेज, उपचार के दौरान मौत

मरावती/दि.4- अमरावती शहर के बांबू गार्डन मार्ग से सटकर एक 22 वर्षीय युवक ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी उसने अपने चचेरे भाई को मैसेज कर दी. इस कारण भाई और चचेरा भाई तत्काल घटनास्थल पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती किया.

लेकिन उपचार के दौरान इस युवक की 1 जुलाई की रात मृत्यु हो गई. इस प्रकरण में फ्र्रेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. मृतक युवक का नाम आदर्श अरविंद गायकवाड (22) है.
जानकारी के मुताबिक आदर्श गायकवाड ने 26 जून को सुबह 11.45 बजे के दौरान वडाली पुल, बांबू गार्डन रोड परिसर में जहर गटक लिया था. जहर गटकने के बाद उसने तत्काल चचेरे भाई यानि प्रसन्नजीत प्रदीप गायकवाड को मोबाइल पर मैसेज कर जहर गटकने की जानकारी दी. मैसेज मिलते ही आदर्श का बडा भाई और चचेरा भाई तत्काल घटनास्थल पहुंचे. जिला अस्पताल में उपचार के लिए उसे भर्ती किया गया. उसकी हालत चिंताजनक रहने से उसे आईसीयू में रखा गया था. लेकिन उपचार शुरु रहते 1 जुलाई को उसने दम तोड दिया. आदर्श के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News