Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कलेक्ट्रेट पर जय श्रीराम की गूंज

कलेक्ट्रेट पर जय श्रीराम की गूंज

* महिला नेत्रियों ने जयघोष में मारी बाजी * सेल्फी की भी नजर आई होड, तीनों प्रमुख दलों के नेताओं का जमावडा
अमरावती/दि.1 -जिलाधीश कार्यालय सप्ताह का पहला दिन होने से निवेदन देनेवालों की भी होड रही.

उसके बीच विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन होने से तेज धूप के बावजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट पर धूम रही. खासकर प्रवीण पोटे की उम्मीदवारी में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पहुचने के बाद उत्साह बढ गया था. जोश में प्रवीणभाऊ आगे बढो, महायुति का विजय असो, जय श्रीराम की घोषणाएं दी गई. जयघोष में महिला नेत्रियां बीजेपी महिला अध्यक्ष सुधा तिवारी के नेतृत्व में आगे रही. बल्कि महिलाओं ने घोषणाएं देकर मानों बाजी मार ली.
महायुति के तीनों प्रमुख दलों भाजपा, राष्ट्रवादी, शिवसेना, रिपाइं आठवले के प्रमुख नेता, पदाधिकारी पहुंचे थे. चार शहरों के नगराध्यक्ष धारणी सुनील चौथमल, मोर्शी से प्रतीक्षा गुल्हाने, अंजनगांव से अविनाश गायगोले, अचलपुर से रुपाली माथने का समावेश रहा.
ऐसे ही राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष संतोष महात्मे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेखा ठाकरे, प्रशांत डवरे, रतन डेंडूले, अविनाश मार्डीकर, किशोर शेलके, मंगेश मनोहरे, प्रदीप गौरखेडे, शिवसेना से बच्चू कडू, प्रीति बंड, ज्ञानेश्वर धाने, श्याम देशमुख, अरुण पडोले, भाजपा के सुनील खराटे, नितिन गुडधे, प्रकाश पुंड, जयंत डेहनकर, तीनों जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, रविराज देशमुख, प्रभुदास भिलावेकर, सभी विधायक केवलराम काले, प्रवीण तायडे, प्रताप अडसड, राजेश वानखडे, श्रेयस पोटे, नितिन भेटालू, ललित समदुरकर, मंगेश खोंडे, एड. वासुदेव नवलानी, शिल्पा पाचघरे, कविता मुदलियार, दीपक खटाडे, भावना शेट, रिता मोकलकर, खुशाल तिवारी, राजू गोयनका, गंगा खारकर, आशीष अतकरे, भारत चिखलकर, किरण पातुरकर, रवींद्र खांडेकर, चंद्रशेखर कुलकर्णी, दीपक सब्जीवाले, भूषण हरकुट, प्रवीण अलसपुरे, तुषार भारतीय, चेतन गावंडे, विक्की शर्मा, बीजेपी की सभी नगरसेविका राधा कुरील, पद्मजा कौंडण्य, स्वाती कुलकर्णी, लवीना हर्षे, मधुरा कहाले, क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष नीलेश ठाकरे सहित अनेकानेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. जिले के नगरों से भी महायुति के सभी पदाधिकारी, नगराध्यक्ष, नगरसेवक मौजूद थे.
नियमानुसार प्रवीण पोटे को अपने साथ केवल पांच लोगों को ले जाने की इजाजत थी. ऐसे में कक्ष के बाहर सैकडों पदाधिकारियों का जमावडा रहा. पालकमंत्री के बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेरा. प्रश्नों की झडी लगाई. इस दौरान भी प्रवीण पोटे, संजय खोडके और अन्य लीडर्स मौजूद रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News