Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कौलखेड में भीषण हादसा, दो की मौत

कौलखेड में भीषण हादसा, दो की मौत

कोला/दि.18 - मंगलवार सुबह 5 बजे के दौरान कौलखेड स्थित रिजनल वर्कशॉप के सामने दर्दनाक सडक हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही जान चली गई. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई.

दुर्घटना की खबर मिलते ही दैनिक गंगा अटल के उपसंपादक नागेश उर्फ मुन्ना पावसाले एवं नगरसेवक पंकज गावंडे मित्रों के साथ मौके की ओर लपके. पुलिस को घटना की सूचना दी और आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया. घटनास्थल पर भारी भीड के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था. उसे भी पुलिस और उपरोक्त लोगों ने सुचारु किया. समाचार लिखे जाने तक बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News