Dailyhunt
खंडेलवाल ज्वेलर्स की अक्षय तृतीया पर शानदार प्री-बुकिंग ऑफर

खंडेलवाल ज्वेलर्स की अक्षय तृतीया पर शानदार प्री-बुकिंग ऑफर

मरावती /दि.7- विदर्भ के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड खन्डेलवाल ज्वेलर्स ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए विशेष प्री-बुकिंग ऑफर की घोषणा की है. इस खास ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 50 प्रतिशत राशि जमा करके आज के सोने के भाव पर अपने पसंदीदा गोल्ड ज्वेलरी की बुकिंग कर सकते हैं.

यदि भविष्य में सोने के भाव कम होते हैं, तो ग्राहकों को कम दर का लाभ मिलेगा, और यदि भाव बढ़ते हैं, तो भी उन्हें पहले से बुक किए गए भाव पर ही ज्वेलरी प्राप्त होगी. यानी हर स्थिति में ग्राहकों को फायदा ही फायदा होगा.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालकों ने बताया कि, उनके नागपुर, यवतमाल, वरुड व हिंगोली स्थित शोरुम में ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव वेडिंग कलेक्शन, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन और लेटेस्ट डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जो हर खास मौके को और भी खास बनाती है. यह प्री-बुकिंग ऑफर केवल 20 अप्रैल तक वैध है, जिससे ग्राहकों को अक्षय तृतीया के लिए पहले से तैयारी करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है.
इसके साथ ही खंडेलवाल ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष 'शुभ लाभ' लकी ड्रॉ भी शुरू किया है. इस स्कीम के अंतर्गत, हर 15,000 की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लकी कूपन दिया जाएगा, जिससे उन्हें आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा. इस लकी ड्रॉ में कार, स्कूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य शानदार गिफ्ट्स शामिल हैं. यह ऑफर 31 मई 2026 तक वैध रहेगा.
खंडेलवाल ज्वेलर्स के प्रतिनिधि ने बताया कि, हमारा उद्देश्य ग्राहकों को इस शुभ अवसर पर बेहतरीन कीमत और आकर्षक ऑफर्स के साथ शॉपिंग का शानदार अनुभव देना है. अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर, ग्राहक इस खास ऑफर का लाभ उठाकर सोने में निवेश के साथ-साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी पा सकते हैं. इस संदर्भ में ग्राहक अधिक व विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-268-1222 पर संपर्क कर सकते है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News