* नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र की घटनाअमरावती/दि.7 - प्रेम संबंधों के चलते लीव इन रिलेशनशीप में रहने वाली एक युवती गर्भवती होने पर उसे स्थानीय जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां उसके लिए गये बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
युवती अभी 8 माह की गर्भवती है. लीव इन में वह अपने प्रेम के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी, तब वह नाबालिग थी. यह घटना नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में साढे 18 वर्ष आयु की पीडिता गर्भवती थी और 3 जुलाई को पेट में दर्द होने से उसे डफरीन में भर्ती किया गया. वहां की गई जांच में पता चला कि, वह 8 माह की गर्भवती है. इस कारण वैद्यकीय अधिकारी के कहने पर नांदगांव पेठ पुलिस को इस बाबत सूचित किया गया. सूचना मिलने पर नांदगांव पेठ पुलिस ने डफरीन पहुंचकर पीडिता से मुलाकात की. उसने बताया कि, उसके वर्ष 2025 से अमरावती शहर में रहने वाले राज (21) नामक युवक के साथ प्रेम संबंध है. वह पति-पत्नी की तरह रहते है. इस कारण उनके बीच अनेक बार शारीरिक संबंध हुए है. इन संबंधों के चलते दिसंबर 2025 में पीडिता को पता चला कि, वह गर्भवती है. पश्चात 3 जुलाई को पेट में दर्द रहने से उसे डफरीन में भर्ती किया गया. वहां पता चला कि, उसका आठवा महीना शुरु है. नाबालिग रहते लीव इन रिलेशनशीप में रहते उसका शारीरिक शोषण होने से पुलिस ने राज के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) (एम) और पोक्सों की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

