Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लोकतंत्र को बचाने की लडाई में सभी का सहभाग जरूरी

लोकतंत्र को बचाने की लडाई में सभी का सहभाग जरूरी

* कांग्रेस भवन में हुआ बुथ लेवल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम * कांग्रेस नेताओं, पार्षदों तथा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिती
अमरावती/दि.4-कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के लोकतंत्र और संविधान संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज अमरावती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अमरावती में आज शनिवार 4 जुलाई को बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया.

जो बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत स्थानिय कांग्रेस नगर मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अक्षय राऊत और निखिल रांजणकर ने मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहकर अमरावती एवं तिवसा विधानसभा क्षेत्रों के नियुक्त बीएलए-2 पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई. इसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटने से रोकना, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार, स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण अद्यतन करना, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तथा प्रत्येक मतदान केंद्र की मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण जैसे विषय शामिल रहे.
इस प्रशिक्षण शिविर व कार्यक्रम के अंतर्गत मार्गदर्शकों ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अन्यायपूर्ण तरीके से सूची से बाहर न हो, इसके लिए कांग्रेस प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी. उन्होंने बीएलए-2 को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री यशोमती ठाकूर व डॉ. सुनील देशमुख, अमरावती शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा के विपक्ष नेता विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, मनपा पार्षद अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भैय्या पवार, प्रदेश सचिव हाजी नजीर खान बी. के., प्रदेश सचिव आसिफ तवक्कल, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मुक्कद्दर पठाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्री वानखडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके अलावा युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआय, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, सेवादल, शिक्षक सेल, विधि सेल, व्यापारी सेल, पदवीधर सेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मतदान अधिकार की रक्षा का अभियान है. कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने मेरा मतदाता - मेरी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया. आयोजन की जिम्मेदारी अमरावती शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबलू शेखावत ने निभाई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News