Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महाराष्ट्र में एक बार फिर सड़क हादसों का कहर

महाराष्ट्र में एक बार फिर सड़क हादसों का कहर

* जालना में दो एसटी बसों की भिड़ंत से 30 से अधिक घायलवाशिम/जालना/दि.4- महाराष्ट्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. वाशिम जिले के कुपटा घाट में कार और टिप्पर की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जालना जिले में दो एसटी बसों की भिड़ंत में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए.

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर जांच आरंभ कर दी है. * घाट में मौत बनकर आया ट्रक, कार के परखच्चे उड़े, दो लोगों की मौके पर मौत
वाशिम जिले के कारंजा-मानोरा मार्ग स्थित कुपटा घाट में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार और तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कुपटा से मानोरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान घाट क्षेत्र में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट लक्ष्मण चव्हाण मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मानोरा ग्रामीण अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
जालना में दो एसटी बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 30 से अधिक यात्री घायल
जालना जिले के अंबड-वडीगोद्री मार्ग पर शाहपुर क्षेत्र में शनिवार को महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) की दो बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विद्यार्थियों सहित 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार मानव विकास योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को लेकर जा रही बस भांबेरी से अंबड की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी एसटी बस से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मानव विकास योजना की बस में 25 से 30 विद्यार्थी सवार थे, जबकि दूसरी बस में 12 से 15 यात्री यात्रा कर रहे थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को उपचार के लिए अंबड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News