Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महावितरण के कार्यकारी अभियंता को रिश्वत लेते पकडा

महावितरण के कार्यकारी अभियंता को रिश्वत लेते पकडा

पुसद/दि.15 - महावितरण उपविभाग पुसद अंतर्गत आने वाले ब्रेकडाउन व मेंटनंस के कुल 20 लाख रुपए मूल्य की वर्क ऑर्डर देने तथा भविष्य में इस बिल को मंजूर कर उसके पैसे दिलवाने के लिए 20 प्रतिशत के मुताबिक 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते समय कार्यकारी अभियंता को शुक्रवार 14 अगस्त को रंगेहाथ पकड लिया गया.

रिश्वत लेने वाले अधिकारियों का नाम जनार्दन लालू चव्हाण (57) है. यह कार्रवाई पुसद शहर के कार्यकारी अभियंता के क्वॉर्टर में हुई.
जानकारी के मुताबिक जनार्दन चव्हाण पुसद में महावितरण कंपनी के कार्यकारी अभियंता है. वे पुसद में ही महावितरण के क्वॉर्टर में रहते है. वैसे वे मूल नांदेड शहर के रहने वाले है. जनार्दन चव्हाण ने शिकायतकर्ता को मंजूर बिल दिलवाने के लिए 20 प्रतिशत के मुताबिक 4 लाख रुपए की मांग की थी. रिश्वत की यह मांग 14 अगस्त की शाम देना तय हुआ था. इसके मुताबिक रात 8.15 बजे के दौरान अपने ही सरकारी निवास पर रिश्वत लेते समय एसीबी के दल ने उन्हें रंगेहाथ पकड लिया. इस कार्रवाई से महावितरण में खलबली मच गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News