Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मालेगांव वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव

मालेगांव वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव

* पथराव के बाद तड़के 4 बजे हुआ विसर्जन * कई वाहनों को नुकसान, 6 आरोपी नामजद
वाशिम /दि.22- वाशिम जिले के मालेगांव में कल देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ. जिसके कारण जबरदस्त तनाव पैदा हो गया.

आनन-फानन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पथराव की घटना से चार घंटे तक विसर्जन रुका रहा. आखिर आज तडके 4 बजे देवी प्रतिमा का विसर्जन किए जाने का समाचार है. पुलिस ने बताया कि, एरिया में हालात तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है. कोई हताहत नहीं हुआ है.
विसर्जन का जुलूस टीपू सुल्तान चौक पर पहुंचना था, तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़नी पड़ी. घटना बुधवार रात करीब 10 बजे मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास की है. हालांकि राहत की बात यह है कि पथराव में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोड़े ने बताया कि, शहर के टीपू सुल्तान चौराहे से विसर्जन जुलूस जा रहा था, तीन मंडल वहाँ से गुज़र चुके थे, जनता नवदुर्गा उत्सव नामक चौथा मंडल गुज़र रहा था. तभी चौराहे पर जश्न के दौरान गुलाल एक दूसरे समुदाय के शख्स के घर पर गिरा. यहीं से विवाद शुरू हुआ. पत्थरबाजी में तीन से चार दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है. इस मामले में 6 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News