Dailyhunt
मेहंदी समारोह में नांचते समय युवक की मौत

मेहंदी समारोह में नांचते समय युवक की मौत

* राजापेठ थाना क्षेत्र की घटनाअमरावती/दि.30- राजापेठ थाना क्षेत्र में एक परिवार के यहां आयोजित मेहंदी समारोह के दौरान शादी में मेहमान बनकर आये एक युवक की नांचने के दौरान अचानक तबीयत बिगडने से मृत्यु हो गई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

मृतक युवक का नाम गुजरात के सुरत शहर निवासी आशीष सुरेश मेटांगे (25) है. यह घटना सोमवार 27 अप्रैल की देर रात 1 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक प्रभाकर पडोले के घर उनकी बेटी के मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में प्रभाकर पडोले का सगा भतीजा आशीष मेटांगे मेहमान बनकर शामिल हुआ था. समारोह के दौरान आशीष नांच रहा था. तभी अचानक उसे दौरा पडा और वह जमीन पर गिर पडा. परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. परिजनों के मुताबिक आशीष को बचपन से ही मीर्गी की बीमारी थी. इस घटना में किसी तरह के संदेह या शिकायत से इंकार किया गया है. राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. अचानक हुई इस घटना से खुशी का माहौल मातंग में बदल गया. परिसर में भी शोक व्याप्त है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News