Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मेलोडी चॉकलेट बांटकर कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

मेलोडी चॉकलेट बांटकर कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

अमरावती/दि.29 -अमरावती जिले के दर्यापुर में तहसील एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा आंदोलन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेलोडी चॉकलेट बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

यह आंदोलन अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान सांसद वानखडे ने दर्यापुर के तहसीलदार रविंद्र कानडजे को मेलोडी डेट चॉकलेट और ज्ञापन सौंपकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की.
इस अवसर पर दर्यापुर उपज मंडी के सभापति सुनील गावंडे, श्रीरंग पाटील अरबट, बालासाहेब टोले, दिनकर गायगोले, दर्यापुर कांग्रेस कमिटी के शहराध्यक्ष आतिश शिरभाते, उपज मंडी के संचालक भारत आठवले, अमरावती ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के महासचिव संजू बेलोकार, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इंजी. नितेश वानखडे, दर्यापुर नगर परिषद के पूर्व सभापति शिवाजी देशमुख, असलम गाणीवाले तथा दर्यापुर कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष सागर देशमुख सहित कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, कृषि उत्पन्न बाजार समिति, खरीद-विक्री संघ के पदाधिकारी, नगरसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News