Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत

मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत

* राहत-बचाव अभियान जारीमुंबई /दि.6-लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में मलबे के नीचे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों में 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई मनपा की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है. स्थानीय नगरसेवक नवनाथ बन ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस बीच, मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 150 से 170 मिमी बारिश दर्ज की गई है. तेज हवाओं के कारण शहर में पेड़ और शाखाएं गिरने की 142 घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बावजूद शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति नहीं बनी.
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में कुर्ला कमानी क्षेत्र में पेड़ की शाखा गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आरे कॉलोनी में पेड़ गिरने से 18 वर्षीय युवक की जान चली गई. वहीं, वर्ली डेयरी के पास एक खाली तीन मंजिला इमारत भी ढह गई, लेकिन उस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News