Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नगरसेवकों की आवाज उठाने मैदान में

नगरसेवकों की आवाज उठाने मैदान में

मरावती/दि.1 -अमरावती प्राधिकार विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में नगरसेवकों की आज तक आवाज नहीं उठाई गई. उनकी क्या समस्याएं और डिमांड है, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. इसलिए वंचित बहुजन आघाडी के सर्वेसर्वा बालासाहब आंबेडकर से अनुरोध कर अमरावती की उम्मीदवारी ली गई है.

नगरसेवकों की उच्च सदन में आवाज उठाने मैदान में उतरने की बात डॉ. नीलेश विश्वकर्मा ने कही. आज जिलाधीश कार्यालय पर 18 जून के विधान परिषद चुनाव हेतु नामांकन दायर करते हुए नीलेश विश्वकर्मा बोल रहे थे. इस समय उनके साथ वंचित बहुजन आघाडी के प्रदेश उपाध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर, सचिव राजेंद्र पातोंडे, चांदुर रेलवे के नगराध्यक्ष प्रियंका विश्वकर्मा, वंचित जिलाध्यक्ष राहुल मेश्राम, संजय चौरपगार, अजय तायडे, हर्षल वाघ, प्राजक्ता पिल्लेवान, सुरेंद्र खंडारे, सागर भोवते, रमेश आठवले, प्रशांत गजभिये आदि सहित वंचित आघाडी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे.
डॉ. नीलेश विश्वकर्मा ने दावा किया कि, समविचारी पार्टी के वोटर्स से चर्चा करेंगे. सभी को मालूम है कि, यह इलेक्शन पॉवर का है. कौनसा पॉवर, यह आप सभी जानते हैं. उन्होंने दावा किया कि, महाविकास आघाडी के साथ वंचित आघाडी के बडे नेताओं की चर्चा हो रही है. अमरावती में सपोर्ट मांगा गया है.
बॉक्स
* कांग्रेस से मांगा समर्थन
वंचित बहुजन आघाडी के उपाध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर ने दावा किया कि, अमरावती सीट के लिए महाविकास आघाडी से वंचित ने समर्थन मांगा है. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से वंचित के वरिष्ठ नेताओं की बातचीत चल रही है. आज सुबह भी चर्चा की गई. शीघ्र निर्णय होने की संभावना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News