Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नाला जाम होने से जिला अस्पताल में घुस रहा बारिश का पानी

नाला जाम होने से जिला अस्पताल में घुस रहा बारिश का पानी

मरावती/दि.8- अमरावती जिला सामान्य अस्पताल के सामने स्थित नाला बंद होने के कारण बारिश का पानी और नाले का गंदा पानी अस्पताल के वार्डों एवं कार्यालयों में वापस भर रहा है. इससे मरीजों, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है.

इस गंभीर समस्या को लेकर जिला सामान्य अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक ने 6 जुलाई को पत्र क्रमांक 23094-96 के माध्यम से अमरावती मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल के सामने का नाला लंबे समय से बंद पड़ा है. नाले की नियमित सफाई और गाद नहीं हटाए जाने के कारण बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय अस्पताल परिसर में वापस भर जाता है. इससे वार्डों और कार्यालयों में जलभराव की स्थिति बन रही है.
पत्र में उल्लेख किया गया है कि 25 अप्रैल 2025 को हुई बारिश के दौरान भी प्रसूति वार्ड सहित अन्य वार्डों में पानी घुस गया था. इससे मरीजों के इलाज में बाधा आई और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया था. अस्पताल प्रशासन ने मनपा से मांग की है कि नाले की तत्काल सफाई कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में अस्पताल परिसर में जलभराव न हो और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस संबंध में शिवसेना शहर प्रमुख एवं पूर्व विपक्ष नेता प्रवीण वसंतराव हरमकर ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मनपा से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News