Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नवसारी के पास स्क्रैप गोदाम में भयंकर आग

नवसारी के पास स्क्रैप गोदाम में भयंकर आग

* दो घंटे धधकी रही ज्वालाएं * हजारों की तादाद में तमाशबीन पहुंचे
* कारण अज्ञात किंतु काफी नुकसान का अंदेशा
अमरावती/दि.30 - इस गर्मी के सीजन की अब तक की सबसे बडी आगजनी आज दोपहर 2 बजे नवसारी क्षेत्र के ग्रीन पार्क एरिया में हुई. जब कबाड की पूरी दुकान और गोदाम धधक उठे.

समाचार लिखे जाने तक दो घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी दमकल की अनेक गाडियां अग्नी पर नियंत्रण का प्रयास कर रही थी. काफी नुकसान होने के अंदेशे के बीच बताया गया कि, जीवितहानि टालने में सफलता मिली है. आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया. किंतु आसमान से बरसते शोलो जैसे 44 डिग्री के तापमान में वह काफी भडक उठी थी.
* पहुंची आधा दर्जन दमकलें
वलगांव मार्ग के नवसारी में स्क्रैप गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही वालकट कम्पाउंट और ट्रान्सपोर्ट नगर से दमकलें मौके पर रवाना हुई. दमकल के अधिकारी और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और आग पर नियंत्रण के लिए लगातार परिश्रम करते रहे. जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है. उसी प्रकार आग लगने की वजह और उससे हुए नुकसान की भी तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी थी. लाखों के क्षति होने का प्राथमिक अंदाज जताते हुए दमकल कर्मियों ने बताया कि, दो घंटे से अधिक समय बीत गया है. अभी भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है.
* 50 फीट उंची ज्वालाएं
आज का अग्निकांड इस सीजन का भयंकर बताया जा रहा है. 50 फीट तक उंची ज्वालाएं उठने और संपूर्ण एरिया धुएं के गुबार से भर जाने की भी चर्चा होती देखी गई. मौके पर तमाशबीनों का जमावडा हो जाने की जानकारी अमरावती मंडल संवाददाता ने मौके पर भेजी रिपोर्ट में दी गई है. उन्होंने बताया कि, पुलिस महकमा भी क्षेत्र में पहुंचा है. प्राथमिक अंदाज है कि, लाखों-करोडों का कबाड आग की भेंट चढ गया होगा. आग लगने का खुलासा इन पंक्तियों के लिखे जाने तक नहीं हो पाया था. दमकल कर्मी कह रहे थे कि, पहले आग पर नियंत्रण कर लें. जितना हो सके माल असबाब बचा लिया जाये. फिर नुकसान का अंदाज लगाया जाएगा. महापालिका पदाधिकारियों के वलगांव रोड पहुंचने का समाचार है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News