Dailyhunt
पांचों नराधम न्यायिक हिरासत में जेल रवाना

पांचों नराधम न्यायिक हिरासत में जेल रवाना

मरावती/दि.2 -फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती पर हुए सामूहिक बलात्कार प्रकरण के पांचों गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस हिरासत अवधि 2 अप्रैल को समाप्त होने पर उन्हें फिर से न्यायालय में पेश किया गया.

न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. इसके तहत पुलिस ने उन्हें मध्यवर्ती कारागृह रवाना कर दिया है.
इस सनसनीखेज प्रकरण में सबूत और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस हर पहलुओं पर बारिकी से ध्यान दे रही है. जांच के एक भाग के रुप में आरोपी की डीएनए जांच भी की जानेवाली है. इस कारण अपराध के सबूत इकठ्ठा करने में पुलिस को सहायता होनेवाली है. पीडिता की पहचान सुरक्षित रखना और कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना यह प्राथमिक जिम्मेदारी है. जब तक आरोपियों की पहचान परेड पूर्ण नहीं हो जाती तब तक उनके नाम सार्वजनिक करना जांच की दृष्टि से घातक साबित हो सकते है, ऐसा पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने कहा.
* सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की अनदेखी
इस प्रकरण बाबत सोशल मीडिया पर अनेक अफवाह और आरोपियों के नाम की चर्चा शुरु है. लेकिन ऐसी अफवाह फैलानेवालों पर प्रशासन बारिकी से नजर रखे हुए है. गलत जानकारी फैलानेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी पुलिस ने दी है.
* फ्रेजरपुरा पुलिस की जांच तेज
- जांच के लिए पुलिस अब सर्वप्रथम आरोपियों की डीएनए जांच करेगी.
- पीडिता की मानसिक स्थिति का विचार कर आगे की जांच की जाएगी.
- न्यायिक हिरासत मिलते ही अब आरोपियों की पहचान परेड की जानेवाली है. इसके लिए न्यायालय व एसडीओ से लिखित अनुमति मांगी गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News