Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति का गला घोंटकर की हत्या

पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति का गला घोंटकर की हत्या

गोंदिया/दि.29 -गोंदिया में पारिवारिक विवाद और अनैतिक संबंधों के विवाद के चलते एक 44 वर्षीय व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गोंदिया के कुड़वा इलाके में यह मामला सामने आया है.

इस मामले में रामनगर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उसके प्रेमी को हथकड़ी लगा दी है. मृतक की पहचान राजेंद्र कटरे के रूप में हुई है.
27 तारीख को कुड़वा स्थित छोटा हनुमान मंदिर के पास राजेंद्र कटरे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था. उस समय स्थानीय लोगों ने यह जानकारी राजेंद्र की बहन को दी. घटनास्थल पर पहुंची बहन को भाई के गले पर नाखून के खरोंच और गला दबाने के निशान दिखे. इसलिए, यह स्वाभाविक मौत नहीं होने का संदेह जताते हुए उन्होंने रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
* पत्नी के पिछले डेढ़ साल से युवक के साथ थे प्रेम संबंध
बहन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की. इस दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. मृतक राजेंद्र की पत्नी अनीता कटरे और आरोपी संजय लिल्हारे के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे. इन्हीं अनैतिक संबंधों के कारण राजेंद्र और अनीता के बीच घर में अक्सर विवाद और झगड़े होते थे. इस विवाद और प्यार में बाधा बनने के कारण अनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी, यह पुलिस जांच में सामने आया है. रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे अधिक जांच कर रहे हैं. इस घटना से कुड़वा इलाके में सनसनी फैल गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News