Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पोटे के नामांकन का मुहूर्त टला, अब 1 जून को पेश करेंगे दावेदारी

पोटे के नामांकन का मुहूर्त टला, अब 1 जून को पेश करेंगे दावेदारी

* भाजपा ने अमरावती से पोटे के नाम पर टिकट भी घोषित की है * राज्य की 17 में से दो सीटों को लेकर महायुति में फंसा है पेंच
* गतिरोध दूर होने का भाजपा नेता ने जताया विश्वास
* 1 जून को सभी सीटों पर महायुति प्रत्याशियों का होगा नामांकन

अमरावती/दि.29- विधान परिषद की सीट हेतु अमरावती स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा द्बारा पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल के नाम पर लगातार तीसरी बार अधिकृत उम्मीदवारी घोषित कर दी गई है. जिसके चलते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा आज जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दायर किया जाना था. लेकिन राज्य की 17 में से 2 सीटों को लेकर महायुति में पेंच फंसा हुआ है. जिसके चलते पोटे के नामांकन का आज का मुहूर्त टल गया और अब वे नामांकन की अंतिम तिथि वाले दिन यानी आगामी सोमवार 1 जून को अमरावती निकाय क्षेत्र से विधान परिषद की सीट के लिए अपना नामांकन पेश करेंगे.
बता दें कि पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को भाजपा द्बारा लगातार तीसरी बार विधान परिषद सीट के लिए अमरावती निकाय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी तय किए जाते ही आज शुक्रवार 29 जून को उनके नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गई थी तथा पोटे के नामांकन हेतु राज्य के राजस्व मंत्री व पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी अमरावती के दौरे पर आनेवाले थे.साथ ही पूर्व मंत्री पोटे द्बारा जबर्दस्त तरीके से अपना शक्ति प्रदर्शन ही किया जाना था. जिसके चलते भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण भी था. लेकिन बीती रात भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्बारा अचानक ही यह निर्देश प्राप्त हुआ कि पोटे की ओर से 29 मई को नामांकन आवेदन प्रस्तुत न किया जाए. बल्कि अब राज्य के सभी 17 निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी सोमवार 1 जून को महायुति के प्रत्याशियों द्बारा एक साथ एक ही समय पर नामांकन आवेदन प्रस्तुत किया जायेगा.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 17 स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद हेतु होने जा रहे चुनाव को लेकर महायुति के तहत सीटों के बंटवारे में दो सीटों पर मामला फंसा हुआ है. जिसे लेकर आज या कल में चर्चा के बाद अवरोध दूर हो जायेंगे. इसके उपरांत उन दो सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी और फिर सभी 17 सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों द्बारा एक साथ एक ही समय पर अपने- अपने नामांकन आवेदन प्रस्तुत किए जायेंगे, ऐसी तैयारी भाजपा द्बारा की गई है. जिसके चलते आज प्रवीण पोटे के नामांकन के मुहूर्त को टाल दिया गया है और अब वे आगामी सोमवार 1 जून को जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे.
पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे द्बारा सोमवार 1 जून को नामांकन प्रस्तुत किए जाते समय जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यसभा सासंद डॉ. अनिल बोंडे, भाजपा विधायक राजेश वानखडे, उमेश उर्फ चंदु यावलकर, प्रवीण तायडे, प्रताप अडसड व केवलराम काले सहित महायुति के घटक दल रहनेवाले राकांपा (अजीत पवार गुट) के विधायक सुलभा खोडके व संजय खोडके तथा युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक रवि राणा के साथ ही भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद नवनीत राणा के साथ- साथ भाजपा एवं महायुति में शामिल घटक दलों के नेता, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी. जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लगातार तीसरी बार विधान परिषद के लिए नामांकन प्रस्तुत करने जा रहे पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे की दावेदारी की ओर सभी की निगाहें लगी हुई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News