Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रदेश में प्याज पर अमरावती की स्टोरी अलग

प्रदेश में प्याज पर अमरावती की स्टोरी अलग

* 15 दिन पहले पांच रुपए किलो बिका था माल * आज 18 रुपए होलसेल रेट
* जिले के ही उत्पादक किसानों को राहत
अमरावती/दि.29 - प्याज को लेकर प्रदेश में भले ही हायतौबा मची हो. अमरावती मंडी अलग कहानी कह रही है.

यहां प्याज के रेट पखवाडे के मुकाबले बढे हैं. आज ही होलसेल मार्केट में 1800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से माल खरीदे जाने का दावा प्रमुख आलू-कांदा व्यापारी विक्रम जसवंते ने किया. उन्होंने बताया कि, अमरावती जिले के विभिन्न गांवों में सैकडों किसान प्याज का उत्पादन ले रहे हैं. जिसके कारण अमरावती को देश की प्रसिद्ध लासलगांव मंडी के भरोसे नहीं रहना पडता, बल्कि अमरावती से गुजरात और आंध्र माल भेजा जाता है. इस सीजन में अब तक 250 गाडी माल गुजरात भेजे जाने की जानकारी भी मंडी के प्रमुख प्याज व्यापारियों ने 'अमरावती मंडल' से चर्चा दौरान दी.
* 5-6 रुपए किलो बिका था प्याज
केवल पखवाडेभर पहले अमरावती मंडी में प्याज के दाम लुढक गए थे. होलसेल में 4, 5 व 6 रुपए किलो प्याज बोला और खरीदा गया था. जिसके बारे में व्यापारियों का दावा है कि, माल की आवक बढने से यह असर हुआ था. भाव काफी गिर गए थे. जबकि गर्मियों का यह सीजन सफेद, स्वाद में तेज प्याज के लिए डिमांड वाला दौर रहता है. किंतु आवक काफी होने से रेट अत्यल्प हो गए थे. अमरावती मंडी प्याज के कम दाम के कारण समस्त राज्य में चर्चित हुई थी.
* अब बढे दाम
कांदा-आलू व्यापारी विक्रम जसवंते ने बताया कि, आठ दिनों में आवक और डिमांड बढी एवं यहां रेट भी चढे हैं. कल तक 15-16 रुपए का प्याज आज 18 रुपए रेट से खरीदा गया. यह होलसेल रेट रहे. अभी भी दाम में थोडी तेजी रह सकती है. प्रति क्विंटल दो हजार रुपए का दाम रहने की संभावना जसवंते ने व्यक्त की. उन्होंने बताया कि, जिले के अनेक देहातों से स्वाद में तीखा और यहां के लोगों द्वारा सभी रुप में चाव से खाने में पसंद आनेवाला प्याज उगाया जाता है. अमरावती मंडी में अमरावती का ही प्याज आता है.
* जिले के इन भागों में होता उत्पादन
विक्रम जसवंते ने बताया कि, अमरावती के अनेक गांवों में प्याज की फसल किसान चाव से ले रहे हैं. हालांकि मंडी में कभी उंचे तो कभी नीचे रेट पर प्याज की खरीद होती है. ऐसे में किसानों को दाम कम-अधिक मिलते हैं. फिर भी वर्‍हा, कुर्‍हा, बडनेरा, अंजनगांव बारी, नेरपिंगलाई, लोणी, देऊरवाडा, ब्राह्मणवाडा आदि अनेक ग्रामों से अमरावती मंडी में माल आता है. यहां के किसानों को उचित दाम देने का प्रयास होता है.
* गुजरात और आंध्र निर्यात
अमरावती का सफेद, स्वाद में तीखापन लिया प्याज की गुजरात और आंध्र के मार्केट में मांग होती है. इस सीजन में ही अनेक क्विंटल की 250 से अधिक गाडियां अकेले गुजरात भेजी जा चुकी है. उसी प्रकार दक्षिणी राज्य आंध्र में भी अमरावती मंडी से सैकडों क्विंटल माल भेजा जाता है. अमरावती की बात करें, तो मंडी से रोज एक हजार कट्टे की खपत होती है. लगभग उतनी आवक हो जाती है. आवक 600 से लेकर एक हजार कट्टे की रहती है. कुछ स्टॉक भी रखा जाता है.
* दाम रहेंगे स्थिर
अमरावती मंडी के व्यापारियों ने बताया कि, बारिश का सीजन आने पर प्याज के रेट कम होते है. उसका एक कारण लाल प्याज भी है. लाल प्याज भी अब धुलिया, सोलापुर और एमपी की मंडियों से अमरावती में आना शुरु हो जाएगा. उसके रेट 14-15 रुपए बोले जा रहे हैं. इसके कारण सफेद प्याज के दाम पर असर पडता है. बारिश का सीजन शुरु होने के बाद गुलाबी प्याज ही अधिक मात्रा में ग्राहक पसंद करते हैं

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News