Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के नेतृत्व पर युवाओं को विश्वास

रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के नेतृत्व पर युवाओं को विश्वास

मरावती/दि.8- शिवसेना शिंदे गुट में हालही में प्रवेश लेनेवाले मुस्लिम समाज के एकमात्र तेजतर्रार तथा अभ्यासू भूमिका रखनेवाले राजवीर जनहित संगठना के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लेने की इच्छा रखनेवाले मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर के हजारों युवकों की संख्या तेजी से बढती जा रही है.

बताया जाता है कि, जबसे रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार ने शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लिया है, तब से उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करनेवाले युवाओं, पुरुषों एवं महिलाओं की संख्या बढती जा रही है. रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार ही अभी मुस्लिम समाज में एकमात्र ऐसा चेहरा है, जो शासन-प्रशासन से सीधे तौर पर जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए भीड जाते है एवं गरीब, सामान्य जनता की समस्याओं का निराकरण करके उन्हें राहत पहुंचाते है. उनके शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लेने के बाद से मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर की जनता का विश्वास उनके प्रति और भी बढता हुआ नजर आ रहा है.
शहर के मुस्लिम बहुल पश्चिम क्षेत्र के अलावा जिले के विविध क्षेत्र एवं बडनेरा शहर, लोणी से भी उनके नेतृत्व पर विश्वास रखनेवाले युवाओं एवं पुरुषों तथा महिलाओं की तादाद बढती जा रही है. बताया जाता है कि, आगामी दिनों में शिघ्र ही मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर में राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के भव्य नागरिक सत्कार का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर अमरावती शहर, जिला एवं बडनेरा शहर के अलावा लोणी के हजारों युवा, पुरुष, महिलाओं का शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश हो सकता है. यह आयोजन बडनेरा के पूर्व विधायक तथा जिला संपर्क प्रमुख ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के मार्गदर्शन में होने के संकेत है. जिसमें रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार जनता से संपर्क कर रहे है. सय्यद जुनैद, राजाभाई, सय्यद अयाज, महफूज भाई, सय्यद जफर, मुश्ताक खान, मोहम्मद दानिश, इमरान भाई, इरफान भाई, पिंटू भाई, अहमद भाई, सय्यद मुजीब, शेख वाजीद, नेहाल खान, आराफात खान, फैजल खान, अब्दुल मतीन के अलावा सैकडों युवाओं ने शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लेने की इच्छा जताई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News