Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रामदेव बाबा महिला मंडल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार

रामदेव बाबा महिला मंडल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार

मरावती/दि.1- श्री रामदेव बाबा महिला मंडल ने मेधावी छात्र-छात्राओं का स्नेहिल सत्कार किया. उनमें पूर्णिमा सारडा, पलक चांडक, अभिषा भूतडा, प्रतीक्षा जाजू, लहीशा मूंधडा का विविध परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.

सरिता बलदवा को निबंध स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई देकर उनका भी अभिनंदन किया गया.
महिला मंडल की शुक्रवार को राजापेठ रामदेव बाबा मंदिर में संपन्न बैठक में चातुर्मास दौरान त्यौहार और आध्यात्मिक आयोजनों पर चर्चा की गई. महिला मंडल ने गत अधिक मास में नानी बाई का मायरा का भव्य एवं सफल आयोजन किया. उसी प्रकार पिकनिक भी सफल रही. सभी सदस्यों का उल्लेखनीय और उत्साहपूर्ण सहभाग रहा. सखियों ने आपस में फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर एवं केक काटकर मैत्री दिवस भी उल्लास, उमंग से मनाया. झूमकर आनंद व्यक्त किया.
अध्यक्ष संगीता टवानी, सलाहकार दुर्गा हेडा, सुनीता वर्मा, शीतल बूब, सुचिता भूतडा, चंदा भूतडा, रजनी राठी, सुषमा भूतडा, अर्चना बजाज, रेखा भूतडा, सावित्री लढ्ढा, अरूणा राठी, वर्षा चांडक, सीमा जाजू, रश्मी जाकोटिया, कंचन चांडक, संतोष सारडा, मेघा चांडक, लता मूंधडा, रचना राठी, उर्मिला कलंत्री, दीप्ती सारडा, सरिता बलदवा आदि की उपस्थिति रही. सुंदर संचालन लता मूंधडा ने किया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News