Dailyhunt
रुपाली चाकणकर के अशोक खरात को 177 कॉल्स

रुपाली चाकणकर के अशोक खरात को 177 कॉल्स

* कई मंत्रियों के भी नाम लिए!नाशिक /दि.3- सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने आज अशोक खरात मामले में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. नाशिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात के कई काले कारनामे सामने आ रहे हैं, जिनमें महिला यौन शोषण के साथ-साथ आर्थिक धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं.

इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता दमानिया ने आज इस मामले में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि, उन्हें अशोक खरात का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) मिला है और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है.
रुपाली चाकणकर कहती थीं कि, खरात उनके गुरु हैं. रूपाली चाकणकर के 177 कॉल्स अशोक खरात को गए हैं. प्रतिभा चाकणकर के 236 कॉल्स अशोक खरात को हुए हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 17 कॉल्स अशोक खरात को सामान्य मोबाइल से किए गए. इनमें 10 इनकमिंग और 7 आउटगोइंग कॉल थे. कुल लगभग 21 मिनट बातचीत हुई, ऐसा दावा दमानिया ने किया.
1 अप्रैल 2025 से 17 मार्च 2026 तक का सीडीआर अंजलि दमानिया के पास आया है. भाजपा नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल के भी कॉल्स हुए. राष्ट्रवादी कांग्रेस के सांसद सुनील तटकरे के 8 कॉल्स और भाजपा नेता आशीष शेलार का 1 कॉल अशोक खरात को हुआ, ऐसा दावा किया गया.
* अशोक खरात के साथ कौन कितना समय बोला?
अशोक खरात के साथ सबसे ज्यादा समय किसने बात की, इसकी भी जानकारी दी गई. इसमें तृप्ती खरात पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर रुपाली चाकणकर के हैं. रूपाली चाकणकर ने 33,727 सेकंड अशोक खरात से बात की. तीसरे नंबर पर दीपक लोंढे हैं, जिनके 189 कॉल्स हुए और कुल 30,529 सेकंड बातचीत हुई. कतर, अमेरिका, वर्जिन आइलैंड जैसे देशों से भी अशोक खरात को कॉल आए हैं.
* पतसंस्था के कई खातों में खरात वारसदार
कोपरगांव की समता नागरी सहकारी पतसंस्था में 57 खाताधारकों ने 100 खाते खोले हैं. इन सभी खातों में नॉमिनी के रूप में अशोक खरात का नाम है. इन खातों में लगभग 60 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है. इनमें 8 खाते खरात परिवार के हैं. इन खातों में चाकणकर नाम भी सामने आया है. सभी खातों से अशोक खरात का मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है. पुलिस ने खातों के नाम बताने से इनकार किया, लेकिन प्रतिभा चाकणकर और एक अन्य चाकणकर नाम सामने आया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News