* विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेशअमरावती/दि.6- पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए बडनेरा विधानसभा युवक कांग्रेस की ओर से साईनगर परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया था.
बढते प्रदूषण, मौसम में बदलाव और हरित क्षेत्र का महत्व ध्यान में रखते हुए यह सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया. युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वृक्ष संवर्धन का संकल्प लिया. सिर्फ वृक्षारोपण करना बल्कि उसका संवर्धन करना भी प्रत्येक नागरीक की जवाबदारी है, ऐसा संदेश पदाधिकारियों ने दिया.
साई मंदिर परिसर व साईनगर उद्यान में वृक्षारोपण किया गया. इस उपक्रम में परिसर के नागरिक, युवाओं ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया. बडनेरा विधानसभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल बागडे की अगुवाई में आयोजित इस उपक्रम में साईबाबा मंदिर के विश्वस्त किशोर वडनेरे, भूपेन ओझा, बाबुराव तालन, पूर्व प्रदेश सचिव समीर जवंजाल, जिला युवक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, बडनेरा विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष यादव, अमरावती विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष वैभव देशमुख, सौरभ तायडे, शुभम बांबल, हेमंत बाजड, उदय चौधरी, संतोष घारड, प्रशांत देविकार, प्रवीण बागडे, सार्थक देशमुख, अमोल भगत, संकेत दहीकर, संस्कार रामटेके इन पदाधिकारियों सहित परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.

