Dailyhunt
समृद्धि हाईवे के फूड प्लाजा महिला बचत समूह को दें

समृद्धि हाईवे के फूड प्लाजा महिला बचत समूह को दें

* उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को दिया निवेदनअमरावती/दि.2- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष महात्मे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर फूड प्लाजा और होटल संचालन का कार्य महिला बचत समूहों को देने की मांग उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से की.

महात्मे ने विस्तृत निवेदन डीसीएम पवार को सौंपा. जिसमें कहा गया कि, समृद्धि हाईवे पर होटल अथवा खाद्यान्न के स्टॉल न होने से यहां से जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है.
अभी जो फूड प्लाजा और होटल समृद्धि हाईवे पर मौजूद है. वहां घटिया खान-पान परोसे जाने का आरोप भी राष्ट्रवादी के नेता ने लगाया. संतोष महात्मे के निवेदन पर उचित कार्रवाई का भरोसा डीसीएम सुनेत्रा पवार ने दर्शाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री तथा सडक विकास बोर्ड के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे से चर्चा की है. इस समय प्रदेश की मंत्री अदिति तटकरे उपस्थित थी. महात्मे ने कहा कि, खान-पान का काम महिला बचत समूह को दिये जाने से अनेक महिलाओं का रोजगार का प्रश्न हल होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News