Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शहर में फिर वही आलम, सुबह झुलसाती धूप, दोपहर बाद बदलता मंजर

शहर में फिर वही आलम, सुबह झुलसाती धूप, दोपहर बाद बदलता मंजर

* मनपा परिसर में भरा पानी * बारिश के काम शुरु होने से पहले ही अमरावती तरबतर
अमरावती/दि.1 - पिछले हफ्ते का सीन दोहराया गया है. सुबह तेज गर्मी और दोपहर तीन बजे के बाद मौसम के करवट बदलने से गर्मी से जरुर राहत मिली, किंतु तेज हवाओं के साथ बारिश ने अनेक स्थानों पर नुकसान किए जाने का समाचार है.

जो चित्र सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार शहर में कई जगह पेड गिरे है. बडे होर्डींग धराशाही हो गए हैं. समाचार लिखे जाने तक जानमाल का नुकसान की खबर नहीं थी, किंतु इतना जरुर है कि, अंधड ने कई जगह तबाही मचाई.
खबर के अनुसार शहर बीचोबीच स्थित जोशी मार्केट अर्थात जे एंड डी मॉल का बाहरी हिस्सा ढह गया. कांच और फाइबर के इस दर्शनीय बोर्ड के ढहने से वहां होहल्ला मचा. सौभाग्य से कोई जख्मी नहीं हुआ है. किंतु एरिया में अफरातफरी मच गई थी. इसी के साथ देवरणकर नगर और अनेक कॉलोनी, बस्तियों से पेड धराशाही होने की वजह से यातायात बाधित हो जाने के समाचार है. बारिश की बडी-बडी बूंदों के आधा घंटा तक बरसने से सडक किनारे छोटा-मोटा व्यापार करनेवाले दौड पडे. उन्हें आपाधापी का सामना करना पडा. किसी तरह अपना सामान तेज बारिश से बचाने की दौडभाग करनी पडी.
महापालिका कार्यालय परिसर में ही बारिशपूर्व इंतजाम की पोल खुल गई, संपूर्ण परिसर में बारिश का पानी एकत्र हो गया था. घुटनों तक पानी जमा हो जाने की चर्चा और वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगे थे.
शहर और परिसर के अनेक भागों में आज भी दोपहर की अचानक प्री-मानसून बरसात ने कहर ढाया. बारिश के साथ लगभग आंधी जैसी तेज हवाओं ने कई भागों में बत्ती गूल कर दी थी. फलस्वरुप लोगों को उमस के साथ अंधेरे का सामना करना पडा. कामकाज ठप हो गया था. क्योंकि बिजली नहीं थी. दमकल विभाग के अनुसार यास्मिन नगर लालखडी में पेड धराशाही हो गया. विलास नगर में भी पेड उखडने और जोशी मार्केट श्याम चौक का फ्रंट एलिवेशन का बडा हिस्सा टूटकर गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है. कॉटन मार्केट में बडा होर्डींग बोर्ड गिरने का समाचार है. शहर के अन्य हिस्सों से भी लगातार अंधड के कारण नुकसान के समाचार मिल रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News