Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शहरी तथा ग्रामीण पुलिस विभाग में बडे पैमाने पर तबादले

शहरी तथा ग्रामीण पुलिस विभाग में बडे पैमाने पर तबादले

अमरावती /दि.1-राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में तबादलों का दौर जारी है. इसी तरह अमरावती शहर तथा ग्रामीण पुलिस विभाग में भी बडे पैमाने पर अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए है.

पुलिस महानिदेशक कार्यालय तथा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार कई पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है.
जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक बाबाराव अवचार का तबादला बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड में कर दिया गया है. वहीं बी.डी.डी.एस. अमरावती शहर में कार्यरत पुलिस निरीक्षक सोनाली ज्ञानेश्वर गुल्हाने को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, अकोला भेजा गया है तथा सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादलों में मनीष वाकोडे और योगेश इंगले को नागपुर शहर में नियुक्त किया गया है. एपीआई सुमेध सोनोने का तबादला नाशिक शहर में किया गया है, जबकि अपराध शाखा में कार्यरत महेश इंगोले को अमरावती परिक्षेत्र में पदस्थ किया गया है.
इसके अलावा सचिन गंगाराम द्रोणाचार्य, रितेश लक्ष्मणराव राऊत, श्वेता मिश्रा, सोनाली मेश्राम, सलिम चव्हाण, अनिल सखाराम कुरुंदकर, सुनील अरुण इंगले तथा प्रशांत पाटिल सहित अनेक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. वहीं अमरावती ग्रामीण में कार्यरत एपीआई महेंद्रकुमार गवई का तबादला गढचिरोली परिक्षेत्र में किया गया है. तबादला सूची में अन्य कई अधिकारी और कर्मचारियों का भी समावेश है.
* 142 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी
अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक से लेकर पुलिस सिपाही स्तर तक कुल 142 पुलिस कर्मियों के सामान्य प्रशासनिक तबादले किए गए है. जारी सूची में जीपीएसआई, एएसआई, महिला एएसआई, हेड कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल, पुलिस नायक, पुलिस सिपाही व महिला पुलिस सिपाहियों का समावेश है. इन कर्मियों को विभिन्न पुलिस थानो, स्थानीय अपराध शाखा, साईबर पुलिस स्टेशन तथा जिला मुख्यालय में नियुक्तियां दी गई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, जिन कर्मचारियों के पास किसी प्रकार की जांच, शिकायत अथवा प्रकरण लंबित है, वे तत्काल उसका प्रभार संबंधित अधिकारी को सौंपकर नए नियुक्ति स्थल पर रवाना हो.
* राजनीतिक दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, यदि कोई कर्मचारी तबादला रद्द कराने, नए पदस्थापन स्थल पर जाने से बचने अथवा किसी प्रकार का बाहरी या राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग के हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News