Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शाकुंतल कॉलोनी में धार्मिक एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

शाकुंतल कॉलोनी में धार्मिक एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मरावती /दि.6- शहर के शाकुंतल कॉलोनी स्थित दादाराव महल्ले के निवास पर 'राजूल माय : राजूल बापू पारायण मंडल, अमरावती' की ओर से धार्मिक एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की.
कार्यक्रम के दौरान श्रीचक्रधर स्वामी के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक एकता, अंधविश्वास उन्मूलन, नशामुक्ति, अहिंसा, समता तथा सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों, जरूरतमंदों की सहायता तथा मानवता के मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य नागरिकों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया. उपस्थित लोगों ने मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की. कार्यक्रम का सफल आयोजन दादाराव महल्ले एवं उनके परिवार तथा राजूल माय : राजूल बापू पारायण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया. इस अवसर पर मंडल के सदस्य, महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम की जानकारी मंडल के पदाधिकारी अनंत तेलखड़े ने दी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News