Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शिवधारा भारत व नेपाल तीर्थ यात्रा कल से

शिवधारा भारत व नेपाल तीर्थ यात्रा कल से

* काशी दर्शन, गंगा स्नान, पशुपतिनाथ दर्शन के बाद सरयू स्नान कर लौटेगा जत्थाअमरावती/दि.9 -शिवधारा मिशन फाउंडेशन द्वारा संचालित पूज्य शिवधारा आश्रम एक आध्यात्मिक व सामाजिक सेवाभावी संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवधारा तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया है.

बुधवार 10 जून से 20 जून तक यह यात्रा निश्चित की गई है. इस यात्रा के दौरान काशी दर्शन व गंगा स्नान, दूसरे दिन गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर दर्शन, नेपाल पशुपतिनाथ दर्शन, पोखरा, भगवान श्री बुद्ध के जन्म स्थल लुंबिनी एवं अन्य दर्शन अंत में अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन, मां सरयू स्नान एवं हनुमान गड़ी दर्शन निश्चित है.
शिवधारा मिशन फाउंडेशन द्वारा संचालित पूज्य शिवधारा आश्रम संस्थान द्वारा वर्ष भर की विभिन्न प्रकार की सेवाएं चलती रहती हैं. प्रधानता भक्ति, सत्संग, कथा व ध्यान के साथ-साथ निष्काम सेवा को है. उन्हें सेवाओं में से शिवधारा राम रोटी सेवा साडे 10 साल से निरंतर पीडीएमसी हॉस्पिटल में हर रोज संध्याकालीन 7.30 बजे वितरित होती है, शिवधारा जलाश्रम सेवाएं बड़नेरा रेलवे स्टेशन, सिटी लैंड मार्केट, अकोला रेलवे स्टेशन, वणी, परतवाड़ा बस डिपो, ढूंढेचा आदि मार्केट में चल रही है. आगामी 30 जून को शिवधारा प्राकृतिक दिवस के माध्यम से भारत भर में शिवधारा परिवार की ओर से वृक्षारोपण सेवा भी कई सालों से चल रही है. श्राद्ध पितृ पक्ष में जो जो अपने पितरों की श्राद्ध पिंडदान हेतु खुद गया नहीं जा सकते, उनके पित्रों का पिंडदान श्राद्ध पूजा भी संस्थान द्वारा कराए जाते हैं, शिवधारा एजुकेशन सेवा हर वर्ष जून के तीसरे सप्ताह में हर वर्ष होती है आदि
इन्हीं सेवाओ के साथ-साथ हर वर्ष शिवधारा तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाता है. जिसमें चार धाम एवं कई तीर्थों का लाभ कई लोगों को प्राप्त हो चुका है. इस वर्ष 10 जून से 20 जून तक की यात्रा निश्चित है. जिसमें प्रथम काशी दर्शन व गंगा स्नान, दूसरे दिन गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर दर्शन, नेपाल पशुपतिनाथ दर्शन, पोखरा, भगवान श्री बुद्ध के जन्म स्थल लुंबिनी एवं अन्य दर्शन अंत में अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन, मां सरयू स्नान एवं हनुमान गड़ी दर्शन निश्चित है. इस तीर्थ यात्रा में अमरावती के साथ-साथ कई नगरों के भक्तगण भी दो एसी स्लीपर बस द्वारा इस शिवधारा तीर्थ यात्रा का लाभ लेने जा रहे हैं. यह सब सेवा कार्य 1008 सतगुरु स्वामी शिवभजन जी महाराज जी की अनुकंपा एवं परम पूज्य संत श्री डॉ संतोष देव जी महाराज की आशीर्वाद व सानिध्य में होने जा रहा है. जो 10 जून को दोपहर 12 बजे पूज्य शिवधारा आश्रम सिंधु नगर अमरावती से प्रारंभ होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News