Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीपी राकेश ओला ने लगाया पुलिस कर्मियों का दरबार

सीपी राकेश ओला ने लगाया पुलिस कर्मियों का दरबार

अमरावती /दि.27-अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त राकेश ओला द्वारा विशेष तौर पर पुलिस कर्मचारियों का दरबार आयोजित किया गया.

यह दरबार पुलिस आयुक्तालय के बेसमेंट हॉल में आयोजित किया गया, जहां शहर के अलग-अलग पुलिस थानों और विभिन्न शाखाओं में कार्यरत पुलिस कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी, कार्यालयीन कार्यों में होने वाली देरी, प्रशासनिक समस्याएं तथा अन्य व्यक्तिगत और विभागीय दिक्कतों को खुलकर पुलिस आयुक्त के सामने रखा.
इस समय पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए. दरबार में मौजूद कर्मचारियों ने भी बिना किसी संकोच के अपनी परेशानियों पर चर्चा की. कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर डीसीपी धुमाल भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को समझकर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना और पुलिस विभाग में बेहतर कार्य वातावरण तैयार करना था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News