Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'स्वाधार' योजना के लंबित आवेदनों में त्रुटि सुधारने की अंतिम तारीख 7 जुलाई

'स्वाधार' योजना के लंबित आवेदनों में त्रुटि सुधारने की अंतिम तारीख 7 जुलाई

मरावती/दि.4- भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना के शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के तहत आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति एवं नवबौद्ध वर्ग के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है, जिनके आवेदन दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण लंबित हैं.

ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा कर त्रुटियां दूर करने के लिए 7 जुलाई तक का अतिरिक्त समय दिया गया है.
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, यह योजना उन अनुसूचित जाति एवं नवबौद्ध विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाती है, जिन्हें सरकारी छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाता. योजना के तहत कक्षा 11वीं, 12वीं तथा 12वीं के बाद व्यावसायिक एवं गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भोजन, आवास और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के लिए प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. विभाग ने बताया कि कई विद्यार्थियों के आवेदन आवश्यक दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण लंबित हैं. ऐसे विद्यार्थियों की सूची समाज कल्याण कार्यालय के सूचना फलक पर प्रदर्शित की गई है. बार-बार सूचना देने के बावजूद अनेक विद्यार्थियों ने अब तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं.
विद्यार्थियों को 7 जुलाई तक संबंधित शाखा में आवश्यक दस्तावेज जमा कर त्रुटियों का निराकरण करना होगा. यदि निर्धारित समयसीमा में त्रुटियां दूर नहीं की गईं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थियों की होगी. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सहायक आयुक्त, समाज कल्याण कार्यालय, अमरावती में विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जहां विद्यार्थी स्वयं उपस्थित होकर अपने आवेदन की त्रुटियां दूर करा सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण कार्यालय, अमरावती अथवा दूरभाष क्रमांक 0721-2661261 पर संपर्क किया जा सकता है. सहायक आयुक्त राजेंद्र जाधवर ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समयसीमा के भीतर त्रुटियों की पूर्ति करने की अपील की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News