Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तपोवन के जंगल में मिली युवती की अर्धजली लाश

तपोवन के जंगल में मिली युवती की अर्धजली लाश

* पास ही लोहे की भारी रॉड भी पडी मिली * हत्या कर लाश जलाए जाने का अंदेशा
* गाडगेनगर पुलिस कर रही मामले की जांच
* मौके पर फॉरेंसिक टीम व श्वान पथक भी पहुंचे
* जानकारी सामने आते ही पूरे परिसर में हडकंप

अमरावती/दि.2 - स्थानिय तपोवन परिसर की टेकडी के पीछे सुनसान रहनेवाले जंगल क्षेत्र से होकर गुजरनेवाले नाले में एक युवती की अर्धजली लाश पडी रहने की जानकारी सामने आते ही आज पुरे परिसर में अच्छा-खासा हडकंप व्याप्त हो गया. इस बारे में सुचना मिलते ही गाडगेनगर पुलिस के दल सहीत शहर पुलिस के आलाअधिकारी तथा फॉरेंसिक टीम व श्वान पथक भी तुरंत मौके पर पहुंचे. जिसके बाद घटना स्थल का मुआयना व पंचनामा करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. साथ ही मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू करते हुए मामले की जांच पडताल करनी शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक साक्षों के आधार पर ऐसा प्रतित होता है कि किसी ने उक्त युवती को इस सुनसान स्थान पर लाने के बाद उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतारा और फिर लाश को नाले के पास गड्डे में डालने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश से उस पर कोई ज्वलनशिल पदार्थ छिडककर आग लगा दी. लेकिन चुंकि कल दोपहर बाद पुरे परिसर में तेज बारीश हुई थी. जिसके चलते आग बुझ गई और लाश अधजली रह गई.
इस संदर्भ में पुलिस सुत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तपोवन परिसर के स्थित टेकडी के पिछे सुनसान जंगल क्षेत्र है और करीब एक-डेढ एकड के बाद इस परिसर से होकर एक नाला गुजरता है. आज सुबह जब चरवाहे के तौर पर काम करनेवाला एक व्यक्ती उस नाले के पास से होकर गुजर रहा था तो उसे नाले के किनारे स्थित गड्ढे में एक युवती की अर्धजली लाश पडी दिखाई दी. जिसे देखने के बाद बुरी तरह से हडबडाए उस व्यक्ती ने इसकी सुचना अपने परिचय में रहनेवाले एक पत्रकार को दी. जिसके जरिए इस घटना की जानकारी गाडगेनगर पुलिस को मिली. पश्चात गाडगेनगर पुलिस का दल तुरंत ही मौके पर पहुंचा. साथ ही पंचनामे की कार्रवाई करते हुए इस मामले से वरिष्ठोें को भी अवगत कराया गया. इसके बाद शहर पुलिस के आला-अधिकारी भी अपने दल-बल सहीत मौके पर पहुंचे.
पुलिस के सुत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मृतक युवती की उम्र 18 से 22 साल के आसपास हो सकती है. उसके शरीर पर पुरे कपडे पाए गए जो कुछ हद तक जल गए थे. जिस जगह पर उक्त युवती का शव बरामद हुआ वह नाले के किनारे बना हुआ एक गड्ढा है. युवती का सिर गड्ढे के भितर निचे की ओर था. वहीं उसके पांव ऊपर की ओर थे. तथा शव के पास ही लोहे की एक भारी रॉड भी पडी पायी गई. जिसके चलते अंदेशा है कि संभवतः लोहे की उसी रॉड से उक्त युवती के सिर पर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतारा गया और फिर सबूत मिटाने के उद्देश से उसके शव को जला देने का प्रयास किया गया. लेकिन कुछ कारणों के चलते उसका शव पूरी तरह से जल नहीं गया.
ऐसे में अब गाडगेनगर पुलिस द्वारा मामले की जांच पडताल करते हुए इस अधजले शव की गुत्थी को सुलझाने तथा मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News