Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तोमोय विद्यालय के छात्रों का आय.सी.एस.ई. में कीर्तिमान

तोमोय विद्यालय के छात्रों का आय.सी.एस.ई. में कीर्तिमान

मरावती/दि.30 - वार्षिक परीक्षा में हर वर्ष की तरह इस साल भी तोमय पाठशाला के छात्रों ने उत्साह कायम रख फिर से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. विद्यालय में सर्वोच्च स्थान गुंजन प्रवीण राठी ने 98 प्रतिशत ने प्राप्त किया.

उसी प्रकार सरई हिमांशू देशमुख 97.5, वेदांत मीतेश खत्री 97.33, काव्या राजेश राघानी 97 और आरव संदीप मलिये 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में अव्वल रहे.
पाठशाला का परिणाम सौ प्रतिशत घोषित हुआ है. छात्रों की इस सफलता पर पाठशाला की सचिव अरूंधति मैडम ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं. पाठशाला की अध्यक्षा आशा देशमुख ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय की प्राचार्या वैशाली आवले तथा उपप्राचार्य श्रीमती मेघना मिटकरी ने भी बच्चों का अभिनंदन किया है.
पाठशाला के सभी अध्यापकगण तथा कार्यालयीन कर्मचारियों ने भी बच्चों की इस सफलता पर अपार हर्ष व्यक्त किया है. ध्यान रहे कि अमरावती शहर में तोमोय विद्यालय आई.सी.एस.ई. बोर्ड की एकमेव पाठशाला है. हर साल की तरह इस साल भी विद्यालय के सभी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर पाठशाला का नाम रोशन किया है. पाठशाला के अध्यापकवृंद तथा सभी कर्मचारियों ने सभी बच्चों की सराहना की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News