Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ट्रेन में रहते ही कैब बुक करें; नागपुर स्टेशन पर नई सुविधा शुरू

ट्रेन में रहते ही कैब बुक करें; नागपुर स्टेशन पर नई सुविधा शुरू

नागपुर/दि.2- नागपुर रेलवे स्टेशन पर ऐप-आधारित कैब सेवा फिर से शुरू हो गई है और यात्री अब सीधे स्टेशन से या ट्रेन में रहते हुए भी कैब बुक कर सकते हैं, जिससे समय, मेहनत और असुविधा से बड़ी राहत मिलेगी.

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने लंबे इंतजार के बाद रेलवे स्टेशन पर ऐप-आधारित कैब सेवा फिर से शुरू कर दी है. इससे पहले विभिन्न समस्याओं के कारण यह सेवा दो बार बंद की गई थी. लेकिन इस बार सभी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएँ पूरी कर नियमित रूप से सेवा शुरू कर दी गई है. इससे रोजाना हजारों यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
नई व्यवस्था के अनुसार यात्री अब सीधे स्टेशन परिसर से या ट्रेन में रहते हुए कैब बुक कर सकते हैं. विशेषकर बुजुर्ग नागरिक, महिलाएं, परिवार और भारी सामान वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी होगी. गर्मी के मौसम में तेज धूप में लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी.
* पिक-अप ज़ोन की सुविधा
प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर ऐप-आधारित कैब के लिए अलग पिक-अप और ड्रॉप ज़ोन बनाया गया है. यहां एक समय में पांच वाहनों की व्यवस्था की गई है और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं, साइन बोर्ड, पार्किंग और मार्किंग का काम पूरा हो चुका है. इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी.
* रिक्षा माफिया पर कार्रवाई
स्टेशन परिसर में लंबे समय से दबदबा बनाए बैठे अवैध ऑटो-रिक्शा चालकों पर रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग, यात्रियों से लूट और धमकी देने की घटनाओं पर रोक लगाई है. पहले यात्रियों को 300 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था, यह समस्या अब कम होगी.
* पारदर्शी और सुरक्षित सेवा
नई कैब सेवा में तय दरें, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और ऐप के जरिए आसान बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ड्रॉप सेवा मुफ्त या बहुत कम दर में मिलने की संभावना है जबकि पिक-अप के लिए नाममात्र शुल्क लिया जाएगा. यह सेवा तीन साल के अनुबंध पर नियुक्त आईटी कंपनी द्वारा संचालित की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News