Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वरिष्ठ के नियुक्ति को रद्द करने का खेल शिक्षक को पडा महंगा

वरिष्ठ के नियुक्ति को रद्द करने का खेल शिक्षक को पडा महंगा

मरावती /दि.4- अपने वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति रद्द करने के लिए सीधे नगरसेवक पर दबाव लाना और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल करना अमरावती मनपा के एक सहायक शिक्षक को काफी महंगा पडा है.

इस गंभीर प्रकरण में मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 1 जुलाई को कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किये है. इस कार्रवाई के कारण मनपा के शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गई है.
अमरावती मनपा के बुधवारा की माध्यमिक छात्राओं की शाला में प्रवीण पाटिल यह सहायक शिक्षक के रुप में कार्यरत है. जानकारी के मुताबिक अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति रद्द होने के लिए पाटिल ने एक राजनीतिक खेल खेलने का का प्रयास किया. इसके लिए उन्होंने सीधे नगरसेवक चंदू खेडकर पर राजनीतिक दबाव लाने का प्रयास किया. साथ ही यह दबाव लाते समय उसने असंवैधानिक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया रहने की गंभीर शिकायत मनपा प्रशासन को प्राप्त हुई थी. मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 21 मई को प्रवीण पाटिल को कारण बताओं नाटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. इस पर पाटिल ने 29 मई को मनपा आयुक्त को लिखित जवाब प्रस्तुत किया. लेकिन यह जवाब खारिज कर दिया गया है.
बॉक्स
* अंबापेठ शिक्षा विभाग रहेगा मुख्यालय
यूपी में लापरवाही का कारण बताकर मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 1 जुलाई को प्रवीण पाटिल के निलंबन के आदेश जारी किये. निलंबन कालावधि में उनका मुख्यालय अंबापेठ के शिक्षणाधिकारी कार्यालय में रखा गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News