Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वट सावित्री पर टीटी नगर की महिलाओं ने किया हरियाली का संकल्प

वट सावित्री पर टीटी नगर की महिलाओं ने किया हरियाली का संकल्प

मरावती/दि.4- वटसावित्री पर्व के अवसर पर टीटी नगर के गार्डन परिसर में स्थानीय महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बरगद के पौधे रोपे. इस अवसर पर महिलाओं ने वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया.

वृक्षारोपण अभियान में मंदा रेवालकर, ज्योति चौरापगर, लक्ष्मी काकड़, स्वाति राउत, जोत्सना गावंडे, मनीषा कालमेघ, भाग्यश्री दशस्त्र, सपना राउत, रोशनी बेलखंडे, राखी बागले और धनश्री दशस्त्र सहित क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास बरगद, पीपल, नीम और अन्य छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्ष लगाने चाहिए. इससे वातावरण शुद्ध रहेगा, प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा एवं बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए धन बचाते हैं, उसी तरह पेड़ों को लगाना और उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है. वृक्ष ही आने वाले समय की सबसे बड़ी प्राकृतिक संपत्ति हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News