Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विलासनगर का किरण शेवाने दो साल के लिए अमरावती से तड़ीपार

विलासनगर का किरण शेवाने दो साल के लिए अमरावती से तड़ीपार

मरावती/दि.1-शहर के विलासनगर निवासी 30 वर्षीय किरण कमलेश शेवाने को आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अमरावती शहर एवं जिले की सीमा से दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला के आदेश पर यह कार्रवाई की गई. जानकारी के मुताबिक किरण शेवाने के खिलाफ गाडगेनगर पुलिस थाने में कुल चार गंभीर अपराध दर्ज हैं.

इनमें सरकारी आदेश की अवहेलना, अपहरण, छेड़छाड़, गंभीर चोट पहुंचाने तथा मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं. उसके खिलाफ समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा कर तड़ीपारी का प्रस्ताव तैयार किया. गाडगेनगर संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में यह प्रस्ताव पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 के माध्यम से पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया था. प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को किरण शेवाने को दो वर्ष के लिए तड़ीपार करने का आदेश जारी किया गया. 30 अगस्त को आदेश की तामील करते हुए उसे अमरावती शहर एवं जिले की सीमा से बाहर हिंगणघाट, जिला वर्धा स्थित पोस्ट ऑफिस परिसर में आदेश की प्रति दी गई.
पुलिस प्रशासन द्वारा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड पर मौजूद आदतन अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की तड़ीपारी कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है. इनमें शंकर सुभाष बनसोड़ (सिद्धार्थनगर), दीपक उर्फ पापा अशोक छप्परवार (लक्ष्मीनगर), मयूर उर्फ माया प्रकाश चव्हाण (विलासनगर, लोहार लाइन), सनी समाधान वाकोड़े (महात्मा फुले नगर, नवसारी) और सूरज प्रकाश इंगोले (कपिलवस्तु नगर) शामिल हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों की गतिविधियों और रिकॉर्ड की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 यशवंत सोलंके तथा सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में थानेदार गोरखनाथ जाधव, पुलिस हेड कांस्टेबल विनोद इंगले, सचिन मोहोड तथा डीबी स्क्वाड प्रमुख एपीआई संदीप हिवाले, पुलिस हेड कांस्टेबल भारत वानखड़े, जवान राजेश गुरेले, महेश शर्मा, सुशांत प्रधान, मतीन शेख और धनराज कुंभरे ने सहभागिता की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News