Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वृक्षारोपण के साथ मनाया गया सुभाष तलडा का जन्मदिन

वृक्षारोपण के साथ मनाया गया सुभाष तलडा का जन्मदिन

* कई गणमान्यों ने उपस्थित रहकर दी जन्मदिन की बधाईअमरावती/दि.18 - भवन निर्माण के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित रहनेवाले गोविंदा ग्रुप के संचालक सुभाष तलडा का जन्मदिवस आज उनके सहयोगियों व मित्रों द्वारा वृक्षारोपण कर बडे हर्षोल्हास के साथ मनाया गया.

जिसके तहत आज सुबह 9 बजे नागपुर रोड पर सिटीलैंड मार्र्केट के पास स्थित निर्वाणम् परिसर में आयोजित अभिष्टचिंतन समारोह व वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 2 हजार से अधिक पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया.
आज सुबह 9 बजे से निर्वाणम् में आयोजित कार्यक्रम में गोविंदा ग्रुप के संचालक सुभाष तलडा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने हेतु पी.आर. पोटे पाटिल एज्युकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष श्रेयस पोटे पाटिल, उद्योजक प्रशांत पनपालिया व दीपसिंग बग्गा तथा तलडा परिवार के अमन व विजय तलडा एवं तुलसी सेतिया व अंबू सेदानी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से वास्ता रखनेवाले अनेकों गणमान्य उपस्थित थे. साथ ही इस अवसर पर तलडा परिवार के सभी सदस्यों की भी उपस्थिती रही. जिन्होंने केक काटकर परिवार के मुखिया सुभाष तलडा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. जिसके उपरांत सभी ने बडे उत्साह के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया.
बता दे कि, गोविंदा ग्रुप द्वारा पिछले कई वर्षों से संस्थापक निदेशक सुभाष तलडा के जन्मदिन को सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों के साथ मनाने की परंपरा निभाई जा रही है. इसी कड़ी में इस वर्ष अभियान के तहत 2,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन पौधों में छायादार, फलदार और पर्यावरण संतुलन के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News