Dailyhunt
Dharmendra death tribute 2025: पी. एम. श्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह से स्वर्गीय धर्मेंद्र को याद किया

Dharmendra death tribute 2025: पी. एम. श्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह से स्वर्गीय धर्मेंद्र को याद किया

बॉलीवुड के दिग्गज धरम जी का इस तरह दुनिया से गुजर जाना, सिनेमा जगत के साथ साथ उनके करोड़ों फैंस के लिए भी बहुत बड़ा सदमा है। वो ही-मैन जो सिल्वर स्क्रीन पर आग उगलते थे, जिसकी एक गरज से रुपहले पर्दे में बसे विलेन किरदारों की घिग्गी बंधती थी , अब वही आवाज खामोश हो गई है।

धरम जी हमारे बीच नहीं रहे। जैसे कि अब तक दुनिया जान चुकी हैं कि कैसे उम्र के असर से मुंबई के अपने घर में 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था। ऐसे में उनके चाहने वाले, खुद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया और कहा धर्मेंद्र जी का जाना इंडियन सिनेमा के एक दौर का अंत है। उन्होंने लिखा, वे एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी थे, फिनॉमिनल एक्टर जिन्होंने हर रोल में चार्म और डेप्थ भर दिया था। (Dharmendra death news 24 November 2025)

पीएम ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र जी ने जो पर्दे पर अलग अलग रोल्स प्ले किए वो लाखों लोगों के दिल को छू गए। धरम जी की सादगी,शराफत और गर्मजोशी सबको पसंद थी। इस दुख की घड़ी में उनके फैमिली,दोस्तों और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। " और वहीं ओम शांति का ये ट्रिब्यूट सुनकर फैंस की आंखें नम हो गईं। धर्मेंद्र जी पंजाब के नासिक गांव में 8 दिसंबर 1935 को पैदा हुए थे। आज छह दशक से ज्यादा लंबा करियर और 300 से ऊपर फिल्में उनके नाम हैं।

Abhishek Kumar's की फिल्मी हार्नेस एंट्री बनी मज़ेदार गड़बड़ी, बोले-Laughter Chefs टीम के प्लान बिल्कुल अलग थे!

अब एक मजेदार किस्सा सुनिए जब धर्मेंद्र जी और पीएम मोदी नाश्ते में पराठे पर बॉन्डिंग कर रहे थे।

दरअसल धर्मेंद्र जी ने कुछ दिनों पहले खुद एक वीडियो में बताया था कि मोदी जी ने उन्हें ब्रेकफास्ट पर निमंत्रित किया था। डायनिंग टेबल पर थाली में ढोकला के साथ और भी ढेर सारी गुजराती डिशेज और डेलिकेसिस थीं और मजे की बात यह कि थाली के बीचो बीच में एक पराठा भी रखा था। जब भारत के दो दिग्गज नाश्ता करने बैठे तब मोदी जी ने धर्मेंद्र से पूछा था," अच्छा बताए तो धरम जी , यह बीच में परांठा क्यों रखा है?" धर्मेंद्र जी कुछ देर सोचते रहे लेकिन फिर भी इसका जवाब नहीं दे पाए। परांठा उठाते हुए वे बोले, " मुझे तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन चाहे जिस कारण से ही रखा गया हो, मेरे मुंह में तो पानी आ गया। " तब मोदी जी ने हंसते हुए राज़ की बात खोली और कहा कि पंजाब में जब वे बीजेपी का काम संभालने के लिए गए थे तो सुबह दोपहर शाम वहां पराठा ही परोसा जाता था। मुझे तो अब परांठे की आदत पड़ गई है, इसलिए सोचा, धर्म जी को भी आज पराठा खिलाऊं। पंजाबी आदमी को परांठे तो पसंद ही आता है।"
ये सुनकर धर्मेंद्र जी खुश हो गए और दोनों ने देश दुनिया की बातें करते हुए मजे में नाश्ता किया। (Bollywood veteran Dharmendra passes away)

'EKO' की Screening में Khushi Kapoor, Avinash Tiwari और Sambhavna Seth हुए शामिल

फिर बात आगे बढ़ी तो धर्मेंद्र जी ने मोदी जी से कहा,"दूर से देखकर ही आपकी एनर्जी का आभास हो जाता है। हमारा देश नंबर थ्री or फोर पर है लेकिन आप ही हैं जो इसे नंबर वन बना देंगे। आपकी माता जी नेआपको देशभक्ति सिखाई, मां भारती से ज्यादा प्यार करना सिखाया।"

मोदी जी की मां ने उन्हें नेक गुण भी दिए। धर्मेंद्र जी खुद देशप्रेमी थे। हमेशा कहते, "भारत माता की जय। इस किस्से से पता चलता है दोनों में कितना अपनापन था।

यह पूरा किस्सा मोडीस्टोरी हैंडल ने शेयर किया। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वाह क्या दोस्ती थी। (Prime Minister Narendra Modi tribute Dharmendra)

इन सबके बीच धर्मेंद्र जी की असल जिंदगी किसी परी कथा जैसी फिल्मी थी। पहली शादी प्रकाश कौर से हुई, उनसे चार बच्चे हुए,सनी, बॉबी, विजेता और अजीता। फिर हेमामालिनी से शादी की और हेमा से दो बेटियां ईशा और अहना के पिता बने। बीकानेर से लोकसभा में बीजेपी के टिकट पर सांसद भी बने।
फिल्म 'इक्कीस' के अननोन झलक में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ वे थे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। धर्मेंद्र, ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में 31 अक्टूबर को भर्ती हुए थे सांस की तकलीफ से। डिस्चार्ज के 12 दिन बाद घर पर ही चले गए! (He-man of Bollywood Dharmendra farewell)

Bobby Deol emotional: धर्मेंद्रजी की डेथ के बाद, बॉबी देओल अपने पिता को कैसे याद कर रहे है ?

फिल्मी दुनिया सदमे में है। करण जौहर ने कहा "एंड ऑफ एन ईरा" सलमान खान गोविंदा, शाहरुख खान सभी ने अपना अपना दुख जताया। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्रिब्यूट दिया। पहले 11 नवंबर को डेथ रूमर फैली थी हेमामालिनी और ईशा देओल ने खारिज किया था। लेकिन आखिरकार वो सच हो गया। विले पार्ले के पवन हंस क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार हुआ। फैमिली और फिल्मी कलाकार पहुंचे।

धर्मेंद्र जी की यादें आज भी ताजा हैं। शोले में बसंती को गब्बर से बचाते वीरू। चुपके चुपके में धरम जी का वो कॉमेडी , फैंस कहते भाईजान कभी बूढ़े नहीं लगे। गार्डन में ट्रैक्टर चलाते, शूटिंग करते रहने से, वे जवान ही रहे। उम्र 90 के करीब थी लेकिन स्पिरिट जवान। बॉलीवुड ने बहुत कुछ खो दिया। लेकिन उनकी फिल्में हमेशा जिंदा रहेंगी। फैंस को भी सलाम। ओम शांति। (Dharmendra impact on Indian cinema)

Rekha: कभी इमरान खान से शादी के कगार पर थीं रेखा! माँ ने ज्योतिषी से ली थी सलाह

FAQ

Q1. धर्मेंद्र जी कब और कहाँ नहीं रहे?

A1. धर्मेंद्र जी का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई के अपने घर में 89 वर्ष की उम्र में हुआ।

Q2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को कैसे याद किया?

A2. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र जी को आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी और फिनॉमिनल एक्टर बताया, जिन्होंने हर रोल में चार्म और डेप्थ भरी।

Q3. धर्मेंद्र को बॉलीवुड में किस नाम से जाना जाता था?

A3. उन्हें बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता था, जिनकी एक आवाज से विलेन किरदार डर जाते थे।

Q4. धर्मेंद्र का बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा पर क्या प्रभाव था?

A4. धर्मेंद्र ने अपने हर रोल में चार्म, दमदार परफॉर्मेंस और गहराई देकर इंडियन सिनेमा के कई दौरों को परिभाषित किया।

Q5. उनके निधन पर फैंस और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया क्या रही?

A5. उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें एक युग का अंत माना और सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

: about Dharmendra | Actor Dharmendra memories with PM Modi friendship over paratha | Angry Sunny Deol snaps at paparazzi outside his home amid father Dharmendra's health scare | Ananya Pandey & Celebs At Dharmendra Ji House | anupam kher dharmendra shooting seen | Apne 2 Dharmendra Sunny Deol Bobby Deol movie | Bollywood legendary actressesBollywood legendary actresses | Bollywood Legend Award | Bollywood Legend Award 2022 not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri