अक्षय कुमार और विद्या बालन का नाम सुनते ही 'भूल भुलैया' की यादें ताज़ा हो जाती हैं. इन दोनों को इतने सालों बाद फिर एक साथ अनीस बज्मी की फिल्म में देखना वाकई किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा.
खासकर तब जब गणेश आचार्य जैसा मास्टर कोरियोग्राफर साथ हो. अनीस बज्मी एक बार फिर कमर कस चुके हैं ताकि अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी मचा जाए धमाल.
बॉलीवुड की दुनिया से एक बहुत ही एक्साइटिंग खबर सामने आ रही है. अक्षय कुमार और विद्या बालन की वो आइकॉनिक जोड़ी जिसने 'भूल भुलैया' जैसी फिल्म से सबका दिल जीता था वो एक बार फिर साथ आ रही है. खबर है कि ये दोनों अनीस बज्मी की अगली फिल्म में एक बहुत ही भव्य और बड़े लेवल के होली सॉन्ग के लिए हाथ मिला रहे हैं. इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसे मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगे. अक्षय और विद्या को पिछली बार 2011 में फिल्म 'थैंक यू' में साथ देखा गया था और अब करीब 15 साल बाद ये जोड़ी फिर से स्क्रीन पर रंग बिखेरने को तैयार है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार मार्च के आखिरी हफ्ते में इस बिना नाम वाली फिल्म के होली सॉन्ग की शूटिंग शुरू करेंगे. यह कोई छोटा-मोटा गाना नहीं होने वाला है बल्कि इसमें होली का पूरा जश्न और शोर-शराबा देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए करीब 300 से 400 बैकग्राउंड डांसर्स को सेट पर बुलाया जाएगा. सेट को बिल्कुल मोहल्ले जैसा लुक दिया गया है जहां गलियां, बालकनी और छज्जे, छतें होंगी. वहां से लोग होली खेलते और नाचते हुए नजर आएंगे. अक्षय और विद्या इस पूरी मस्ती को लीड करेंगे. गणेश आचार्य ने इस गाने के लिए एक जबरदस्त हुक स्टेप भी डिजाइन किया है जिसे लेकर उन्हें उम्मीद है कि ये फैंस के बीच काफी पॉपुलर होगा.
अनीस बज्मी की ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होने वाली है
जिसमें अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और विद्या का चुलबुला अंदाज देखने को मिलेगा. अनीस बज्मी ने विद्या बालन को कास्ट करने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि "मुझे हमेशा से लगता था कि अगर मंजुलिका का रोल कोई कर सकता है तो वो सिर्फ विद्या जी हैं क्योंकि उन्हें पहली फिल्म में बहुत प्यार मिला था." अनीस और विद्या के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है और जब विद्या ने इस नई फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें वो बहुत पसंद आई. अनीस बताते हैं कि विद्या ने कहानी सुनते ही कह दिया था कि "मैंने अब तक जितनी भी कहानियां सुनी हैं उनमें से सिर्फ यही कहानी है जो मुझे वाकई बहुत पसंद आई."
इस प्रोजेक्ट के जरिए अनीस बज्मी, अक्षय कुमार और विद्या बालन की तिड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है. इससे पहले ये तीनों फिल्म 'थैंक यू' में भी साथ थे. अक्षय कुमार इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं और इस फिल्म के अलावा उनके पास एक और बड़ी फिल्म 'भूत बंगला' भी है. 'भूत बंगला' को मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं जो खुद अक्षय के साथ 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी कहानी एक पुराने और रहस्यमयी बंगले के इर्द-गिर्द घूमेगी.
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अक्षय और विद्या का साथ आना बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हलचल पैदा कर सकता है. अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में भले ही उम्मीद के मुताबिक न रही हों पर अनीस बज्मी के साथ उनकी जोड़ी हमेशा से हिट रही है. वहीं विद्या बालन भी अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. होली का ये गाना इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट होने वाला है. इसे फिल्माने के लिए बहुत बड़े लेवल पर तैयारी की गई है. दर्शकों को भी उस पल का इंतजार रहेगा जब अक्षय और विद्या एक बार फिर से रंगों के बीच नाचते हुए नजर आएंगे और अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे.
READ MORE
Tags : akshay kumar | about Akshay Kumar | Actor Akshay Kumar | akshay kumar fees | Akshay Kumar Film | Akshay Kumar fee for on movie | Akshay Kumar films | akshay kumar movie | Akshay Kumar Movie Fee | akshay kumar movies | akshay kumar movies latest movie | Akshay kumar net worth | akshay kumar new film | akshay kumar new movie | akshay kumar new movie trailer | akshay kumar new song | akshay kumar news in hindi | akshay kumar news | akshay kumar new project | Akshay Kumar New Song Release | Akshay Kumar next film | Vidya Balan | about Vidya balan | bollywood actress Vidya Balan | Vidya Balan new film | Vidya Balan News | vidya balan movie | vidya balan movies | vidya balan film

