Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां हुई शुरु, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां हुई शुरु, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं कपल की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं.

इस बीच, मुंबई स्थित आमिर खान के घर की सजावट की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Satluj: Diljit Dosanjh ने 'सतलुज' को बिना काटे रिलीज करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर एक भी कट लगाया गया होता'

लाइटों से सजाया गया आमिर खान का घर (Aamir Khan Gauri khan Wedding Preparation)

आमिर खान के घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्टर की बालकनी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. पूरा घर शादी के जश्न के लिए तैयार दिख रहा है.

Maatrubhumi: 'मातृभूमि' के सर्टिफिकेशन पर फैली अफवाहें गलत, सलमान खान की टीम ने जारी किया बयान

वेडिंग वेन्यू पर किए जा रहे हैं खास इंतजाम

सोशल मीडिया पर पैपराज़ी द्वारा शेयर किए गए कई वीडियो में टेंट बेचने वाले और डेकोरेटर अब मौके पर हैं और वेन्यू का इंतज़ाम कर रहे हैं. कुर्सियां, डेकोरेशन और इवेंट के लिए ज़रूरी दूसरी चीज़ों का भी इंतजाम किया जा रहा है.

गौरी स्प्रैट संग शादी पर आमिर खान का खुलासा

दरअसल, इवेंट में मीडिया से बात करते हुए, आमिर खान ने कहा, "हां मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है.यह घर पर हो रहा एक बहुत ही प्राइवेट फंक्शन है.यह हमारे लिए बहुत खास दिन है.हमारे परिवार और कुछ करीबी दोस्त इसमें शामिल होंगे.हम इसे घर पर ही सादगी से मना रहे हैं.हम सभी का आशीर्वाद और दुआ चाहते हैं.प्लीज हमें आशीर्वाद दें और हमारी खुशी और आगे के शानदार सफर के लिए प्रार्थना करें".

Dhamaal 4: 'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, बिना किसी कट के फिल्म को मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट

कौन हैं गौरी स्प्रैट? (Who is Gauri Spratt)

बता दें आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी खान को दुनिया से मिलवाया था. तब सभी हैरान रह गए थे. गौरी और आमिर एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं. हालांकि, वे पिछले ढाई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. किरण राव से तलाक के बाद आमिर काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे. उन्हें एक जीवनसाथी की जरूरत थी. इस तरह उन्हें गौरी का सहारा मिला. उन्होंने कहा था कि गौरी उन्हें बहुत अच्छे से समझती हैं. आमिर और गौरी के बीच उम्र का 12 साल का अंतर है. गौरी का भी पहले तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा है.

Satluj OTT Release: Diljit Dosanjh की 'पंजाब 95' अब 'सतलुज' बनकर OTT पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

कितनी बार शादी कर चुके हैं आमिर खान?

आपको बता दें कि आपको बता दें आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में शादी कर ली थी. उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. आमिर खान और रीना दत्ता का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी. कपल ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम आज़ाद है. हालांकि, शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया. आज भी आमिर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. आमिर खान किससे शादी करने की तैयारी कर रहे हैं? (Who is Aamir Khan reportedly preparing to marry?)

उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की तैयारी कर रहे हैं.

प्रश्न 2. शादी कब होने की चर्चा है? (What preparations have been spotted ahead of the wedding?)

उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रश्न 3. शादी की तैयारियों को लेकर क्या सामने आया है? (Has Aamir Khan officially confirmed the wedding?)

उत्तर: आमिर खान के मुंबई स्थित घर की सजावट की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे शादी की तैयारियों की चर्चाओं को और बल मिला है.

प्रश्न 4. क्या आमिर खान ने शादी की पुष्टि की है? (Where is the wedding expected to take place?)

उत्तर: नहीं. आमिर खान या उनकी टीम की ओर से अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

प्रश्न 5. शादी कहां होने की संभावना है? (Who is Gauri Spratt?)

उत्तर: रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक निजी समारोह हो सकता है, लेकिन स्थान की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

Tags : Aamir Khan | Aaamir khan new film | Aamir Khan and Gauri Spratt Dating | Aamir Khan Wedding | Gauri Spratt | Aamir Khan Married Gauri Spratt | Aamir Khan With Gf Gauri Spratt | Who is Aamir Khan's New Girlfriend Gauri Spratt?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri