Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Asaduddin Owaisi) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई थी. शुरुआती बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने इसे दर्शकों के बीच हिट साबित कर दिया है.फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की इस एक्शन ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं.वहीं अब लोकसभा MP और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रेसिडेंट, असदुद्दीन ओवैसी' (Asaduddin Owaisi) ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
एक समिट के दौरान उन्होंने फिल्म को 'बकवास' करार देते हुए आरोप लगाया कि यह हिंसा को बढ़ावा देती है. (Dhurandhar 2 The Revenge box office collection early trends)
असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को कहा 'बकवास' (Asaduddin Owaisi calls Dhurandhar 2 'bakwaas')
दरअसल, टाइम्स नाउ के समिट में, ओवैसी से धुरंधर फिल्मों के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'पिक्चर है वो? तीन घंटे बकवास.मेरे पास तीन घंटे फिल्म देखने का टाइम नहीं है.मैं बस उम्मीद कर सकता हूं कि लोग मुझे एक घंटे तक बोलते हुए सुनें.फिल्म में गाली-गलौज, हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा और क्या है, और तीन घंटे बाद, यह आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि मुसलमानों को गाली देनी चाहिए या नहीं.यह सब देखने का टाइम किसके पास है?' (Dhurandhar 2 audience reactions and reviews)
'इसे दिल पर मत लो, इसे कब्र तक ले जाओ'- असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi on Dhurandhar 2)
इसके साथ- साथ जब होस्ट ने बताया कि 'दुनिया धुरंधर 2 देख रही है' और 'इससे खुश है'. इसका उन्होंने जवाब दिया, 'हैदराबाद में एक कहावत है.प्यारे, इसे दिल पर मत लो, इसे कब्र तक ले जाओ.तो, हम इसे कब्र तक ले जाते हैं और जाने देते हैं'. (Aditya Dhar action drama Dhurandhar 2 review)
'धुरंधर 2' का कितना रहा कलेक्शन? (dhurandhar 2 box office collection)
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक कुल ₹720.38 करोड़ नेट कमाए हैं. वहीं, धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन नौ दिनों में ₹1,139.09 करोड़ हो गया है.
Also Read:Dhurandhar 2: 'धुरंधर' के लिए आर माधवन ने तुरंत भरी हामी, अक्षय-संजय नहीं बनना चाहते थे हिस्सा
क्या हैं 'धुरंधर 2' की कहानी (What the story of 'Dhurandhar 2'?)
धुरंधर 2 (2026) एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें हमज़ा अली मज़ारी (रणवीर सिंह) पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस के तौर पर एक खतरनाक मिशन पर जाता है. यह फिल्म रहमान डकैत की मौत के बाद अंडरवर्ल्ड के कब्ज़े, पर्सनल दुश्मनी, और नोटबंदी और दूसरी जियोपॉलिटिकल घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हाई-स्टेक कहानी है.
धुरंधर 2 में कौन-कौन हैं स्टार? (Dhurandhar 2 Starcast)
रणवीर सिंह: जसकीरत सिंह रंगी / हमज़ा अली मजारी के रूप में
संजय दत्त: एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना: रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन: आईबी चीफ अजय सान्याल के रूप में (अजीत डोभाल पर आधारित)
अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल (बड़े साहब) के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन: यलीना जमाली के रूप में
राकेश बेदी: जमील जमाली के रूप में
Also Read: Peddi: Ram Charan का पेड्डी से 'पहलवान' लुक हुआ रिलीज
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. असदुद्दीन ओवैसी ने 'धुरंधर 2' को 'बकवास' क्यों कहा? (Why did Asaduddin Owaisi call 'Dhurandhar 2' 'bakwaas'?)
असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे 'बकवास' बताया.
प्रश्न 2. उन्होंने यह बयान कहां दिया? (Where did he make this statement?)
उन्होंने यह टिप्पणी एक सार्वजनिक समिट के दौरान की.
प्रश्न 3. 'धुरंधर 2' किस तरह की फिल्म है? (What is 'Dhurandhar 2' about?)
धुरंधर 2 एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें दमदार कहानी और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं.
प्रश्न 4. दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही है? (How has the audience react to the film?)
कुछ दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है, जबकि कुछ की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है.
प्रश्न 5. इस फिल्म से कौन जुड़े हैं? (Who is associated with the film?)
फिल्म में Ranveer Singh मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन Aditya Dhar ने किया है.
क्या अक्षय कुमार की 'Bhooth Bangla' हुई पोस्टपोन?, Dhurandhar 2 बनी वजह
फेमस कोरियन एक्टर Lee Sang-bo का हुआ निधन, घर में पाए गए मृत
Dhurandhar: The Revenge | Dhurandhar The Revenge Review | Aditya Dhar director Dhurandhar 2 controversy

