Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों 'भूत बंगला' की सफलता का आनंद ले रहे हैं और अब वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं. निर्देशकअनीस बज्मी (Anees Bazmee) के साथ बनने वाली इस फैमिली कॉमेडी-ड्रामा में उनके साथ विद्या बालन (Vidya Balan) नजर आएंगी.'भूल भुलैया' और 'थैंक यू' के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म की टीम अगले शेड्यूल के लिए केरल रवाना हो चुकी है.
Anees Bazmee की फिल्म के लिए होली सॉन्ग शूट करेंगे अक्षय कुमार-विद्या बालन?
विद्या बालन संग केरलम के लिए रवाना हुए अक्षय कुमार
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की. वीडियो में अक्षय विद्या बालन संग प्लेन में चढ़ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अगला स्टॉप: भगवान का अपना देश, जादुई केरलम अनीस बज़्मी की अगली फ़िल्म हमेशा शानदार विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फ़िल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का गुड लक चार्म बना रहेगा".
फैंस हुए एक्साइटेड
अक्षय कुमार और विद्या बालन को साथ देखने के लिए नेटिज़न्स उत्साहित हैं एक नेटिजन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भूल भुलैया, मिशन मंगल, हे बेबी इस जोड़ी ने कभी कोई फ्लॉप नहीं दी. सभी सुपर हिट हैं". एक X यूजर ने लिखा, "अनीस अक्षय के टैलेंट को जानते हैं और वह इसका इस्तेमाल करेंगे और विद्या भी अक्की के लिए लकी हैं; 3 में से 3 फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं".
Ramayana: Ranbir Kapoor स्टारर 'रामायणम्' का इंग्लिश वर्जन इस महीने होगा रिलीज?
'थैंक यू' के बाद पहली बार साथ आएंगे अक्षय और विद्या
यह फिल्म अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज़्मी की एक शानदार वापसी है. इससे पहले तीनों ने साल 2011 में आई कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू' में साथ काम किया था . अनीस बज़्मी इस फिल्म में दोनों कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग का पूरा फायदा उठाने की योजना बना रहे हैं. बज़्मी ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म किसी दूसरी फिल्म का रीमेक नहीं है, हालांकि इसकी कहानी तेलुगु फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' से काफी मिलती-जुलती है. इस प्रोजेक्ट को लेकर अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं.
Madhubala Biopic: Sara Arjun बनेंगी मधुबाला, जुलाई में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग
'भूत बंगला' ने किया इतना कलेक्शन
आपको बता दें कि गुरुवार को फिल्म 'भूत बंगला' को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं. मंगलवार को फिल्म ने अपने पांचवें दिन ₹8 करोड़ कमाए. छठे दिन, इसने ₹6.15 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹78.93 करोड़ हो गया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसे बनाने में लगभग ₹120 करोड़ का खर्च आया था.
अक्षय कुमार और विद्या बालन की अपकमिंग फिल्में
अनीस बज़्मी की फिल्म के अलावा अक्षय कुमाके पास वेलकम टू द जंगल, हैवान और गोलमाल 5 जैसी फिल्में हैं. इस बीच, विद्या बालन के पास राजा शिवाजी है, जिसमें वह बड़ी बेगम का किरदार निभाती नजर आएंगी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. अक्षय कुमार और विद्या बालन किस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं? (Which film are Akshay Kumar and Vidya Balan working on together?)
दोनों एक नई फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में साथ नजर आएंगे.
Q2. फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है? (Who is directing the film?)
इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं.
Q3. फिल्म की अगली शूटिंग कहां होने वाली है? (Where will the next schedule of the film be shot?)
फिल्म का अगला शेड्यूल केरल में शूट किया जाएगा.
Q4. क्या अक्षय और विद्या पहले साथ काम कर चुके हैं? (Have Akshay and Vidya worked together before?)
हां, दोनों 'भूल भुलैया' और 'थैंक यू' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.
Q5. फिल्म को लेकर फैंस कितने उत्साहित हैं? (Are fans excited about their reunion?)
अक्षय और विद्या की हिट जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
Tags : Vidya Balan | vidya balan movies | vidya balan movie | vidya balan movie teaser | akshay kumar | akshay kumar movie | Akshay Kumar movie 2026 | Anees Bazmee | anees bazmee next movie

