Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Alia Bhatt की 'Alpha'' बनाम 'Baby Do Die Do' बहस में कूदीं हुमा कुरैशी, दिया मजेदार जवाब

Alia Bhatt की 'Alpha'' बनाम 'Baby Do Die Do' बहस में कूदीं हुमा कुरैशी, दिया मजेदार जवाब

ताजा खबर: बॉलीवुड में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'अल्फा' और 'बेबी डू डाई डू'को लेकर चर्चा तेज है. एक ओर जहां आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' भी दर्शकों के बीच पहुंच गई है.

दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबले पर सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुमा कुरैशी और कॉमेडियन तन्मय भट्ट के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

: 'Alliance' में दिखेगा Sohail Khan का असली अंदाज, बोले- 'मुझसे पंगा मत लेना'

तन्मय भट्ट ने लिया मजेदार चुटकी

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हुमा कुरैशी तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर पहुंचीं. बातचीत के दौरान तन्मय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हुमा, मुझे तुम्हारे लिए बहुत खुशी है. तुमने साबित कर दिया कि अगर इंसान मेहनत करे और अपने लक्ष्य पर टिका रहे तो एक दिन वह अपनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस 'अल्फा' से हार भी सकता है."तन्मय की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, लेकिन हुमा ने भी बिना देर किए ऐसा जवाब दिया जिसने माहौल को और हल्का कर दिया.

हुमा का जवाब हुआ वायरल

हुमा कुरैशी ने मुस्कुराते हुए कहा, "धन्यवाद तन्मय. हमारी फिल्म बहुत छोटी है, स्वतंत्र रूप से बनाई और रिलीज की गई है. अगर मुझे किसी बड़ी फिल्म में जाना होता तो मैं यहां नहीं, 'लैटेंट' में चली जाती."उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. सोशल मीडिया पर भी हुमा का यह जवाब तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ की.

: कौन थे Jaswant Singh Khalra? Diljit Dosanjh की 'Satluj' में दिखेगी उनकी दर्दनाक कहानी

'लैटेंट' का जिक्र क्यों हुआ?

हुमा के जवाब में 'लैटेंट' का जिक्र यूं ही नहीं था. हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी ने अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए समय रैना के चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' में हिस्सा लिया था. इसी संदर्भ में हुमा ने मजाकिया अंदाज में 'लैटेंट' का नाम लेकर तंज कसा, जिसे दर्शकों ने भी खूब एंजॉय किया.

दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'बेबी डू डाई डू' ने पहले दिन लगभग 40 लाख रुपये की नेट कमाई के साथ धीमी शुरुआत की. यह फिल्म करीब 778 शोज में रिलीज हुई थी.वहीं दूसरी ओर 'अल्फा' ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन लगभग 9.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की. फिल्म देशभर में 7,500 से ज्यादा शोज में रिलीज हुई, जिसका फायदा इसके शुरुआती कलेक्शन में साफ नजर आया.

: 'लव एंड वॉर' के ट्रेलर को लेकर Vicky Kaushal ने कहीं ये बात

पहली बार निर्माता बनीं हुमा और साकिब

'बेबी डू डाई डू' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के लिए एक खास प्रोजेक्ट भी है. दोनों ने पहली बार Saleem Siblings बैनर के तहत फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और इसमें सिकंदर खेर, चंकी पांडे, विद्या मालवड़ेसमेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.वहीं 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और कैमियो रोल में ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए हैं.

FAQ

1. हुमा कुरैशी ने तन्मय भट्ट को क्या जवाब दिया?

हुमा कुरैशी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना होता, तो वह 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में चली जातीं. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

2. तन्मय भट्ट ने हुमा कुरैशी से क्या मजाक किया था?

तन्मय भट्ट ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुमा ने मेहनत करके अपनी फिल्म को 'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस पर हारने का मौका हासिल किया है.

3. 'बेबी डू डाई डू' किसकी फिल्म है?

Baby Do Die Do में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं. यह दोनों भाई-बहन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म भी है.

4. 'अल्फा' में कौन-कौन से कलाकार हैं?

Alpha में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है.

5. हुमा कुरैशी ने 'लैटेंट' का जिक्र क्यों किया?

हुमा ने मजाक में 'लैटेंट' का नाम लिया क्योंकि आलिया भट्ट और शरवरी अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' में पहुंची थीं.

: Akshay Kumar-Priyadarshan की नई फिल्म का टाइटल आया सामने

Baby Do Die Do | Huma Qureshi | alia bhatt | about Alia Bhatt | actress alia bhatt

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri